Site icon AVK NEWS SERVICES

नगर आयुक्त का प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- ₹50000.00 का वसूल किया जुर्माना- 10 कुंटल पॉलिथीन ज़ब्त

प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन की धरपकड़ ने पकड़ी रफ्तार- रोजाना सुबह और शाम हो रही कार्यवाई- प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पाद को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में नगर निगम। प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश की  माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई थी। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद ज़ोरो से नगर निगम द्वारा की जा रही है।

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ नगर निगम की संयुक्त टीम ने आगरा रोड साई विहार कॉलोनी गगन पब्लिक स्कूल के पास मे प्रतिबंधित पॉलीथिन की सप्लाई करने वालो पर  कार्रवाई करते हुए  ₹50000.00 जुर्माना वसूला किया। 10 कुंटल पॉलिथीन उत्पाद को जब्त किया गया जिसको नगर निगम द्वारा ए टू जेड प्लांट में भिजवा कर डिस्पोजल करवाया गया।

अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल एसएफआई डॉ रामजीलाल विशन सिंह योगेंद्र यादव प्रदीप पाल अनिल आजाद अनिल सिंह रमेश चंद्र सैनी पोलूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम पुलिस व प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे।

Exit mobile version