Site icon AVK NEWS SERVICES

तनाव से दूर रखता है नियमित व्यायाम

शारीरिक सक्रियता चाहे वो योग, प्राणायाम या एरोबिक एक्सरसाइज के रूप में नियमित रूप से अभ्यास में लाई जाए, वे आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित व निरोगी बनाएं रखती है। तनाव से निपटने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना आपको तनाव से मुक्त रखता है।

अपने मूड को केवल 5 मिनट में व्यायाम बदलकर रख देता हैं और इसलिए आपको जरूरत है जोरदार तरीके से व्यायाम करने। यदि आप उदासीनता से थक चुके है या काम के कारण तनाव में हैं, या फिर आपको दिन भर थकान महसूस होती है तो शरीरिक व मानसिक बल को बढ़ाने के लिए व्यायाम रोज करंे। व्यायाम से हमारे जीवन में होने वाले परिवर्तन बहुत अद्भुत हैं। तो आइये जानते है हर रोज व्यायाम करने के फायदे:-

केवल 5 मिनट के कार्डीओवैस्क्यलर व्यायाम से भी आपको आनंद महसूस हो सकता है। कसरत करते समय, आपका मस्तिष्क रोटोनिन, डोपामाइन, नोरेपाइनपरीन तथा अन्य हार्मोन को स्रावित करता है। जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। अगर, आपको कुछ भी करने का मन ना हो तो केवल एक छोटी सी वॉक भी आपके मन को खुशी कर सकती है। इसके साथ ही जब आप कसरत करते हैं, तनाव संबंधी हार्मोन के स्रवण की गति धीमी हो जाती है। तनाव सिर्फ भावनात्मक ही नहीं बल्कि भौतिक भी है। इन हार्मोनस को कम करके, आप अपने स्वास्थ्य को सुधारते हैं।

शारीरिक क्षमता को बढ़ाने से तथा कार्डीओवैस्क्यलर फिटनेस को सुधारने से आपको आपकी जिंदगी बड़ी आसान लगने लगती है। हालांकि व्यायाम करने के बाद आपको थोड़ी सी थकान महसूस होती है, लेकिन यह आपकी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह ऊर्जा दिन भर आपको सक्रिय रहने में मदद करती है। असक्रिय लोगों की तुलना में सक्रिय लोग अवसाद का कम शिकार होते हैं। व्यायाम केवल अवसाद के इलाज की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उस बिगडे संतुलन को बनाए रखने के लिए भी बहुत जरुरी है।

व्यायाम करने से आपकी रीढ़ की हड्डी में लचक बनी रहती है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती से आपको हिलने-डुलने में आसानी होगी। अगर बढ़ापे में हिलने-डुलने में आसानी हो तथा मांसपेशियां मजबूत हों तो जिंदगी बहुत सरल बन जाती है।अच्छी नींद भी है जरूरी।
तनाव से दूर रहने के लिए व्यक्ति के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी हो जाती है। अगर आप सोने से 5-6 घंटे पहले कम से कम 20-30 मिनट के लिए कसरत करते हैं, तो कसरत ना करने की तुलना में कसरत करने से आपके शरीर के तापमान में अधिक गिरावट आएगी। इसी के कारण आपको अच्छी नींद आती है।

खास टिप्स:

Exit mobile version