Site icon AVK NEWS SERVICES

मोहर्रम पर कर्बला में इंतजामों का जायजा लेने पहुंची अपर नगर आयुक्त- स्थानीय पार्षद और कर्बला समिति ने नगर निगम इंतजामों की सराहना- व्यवस्थाओं पर नगर आयुक्त का किया आभार व्यक्त

अलीगढ़: मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत निकाले जाने वाले ताजियों और जुलूस के मार्ग पर नगर निगम इन्तिज़ाम और कर्बला में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किए जाने की व्यवस्थाओं का अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने जायजा लिया। अपर नगर आयुक्त ने शमशाद मार्केट जेल पुल गूलर रोड दिल्ली गेट चरकवालान शाह जमाल और कर्बला रोड पर परंपरागत निकाले जाने वाले जुलूस की व्यवस्थाओं का चैक करते हुए क्षेत्रीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन मजहर और कर्बला समिति के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।

मौके पर मौजूद पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने मोहर्रम से पहले कर्बला में नगर निगम इन्तिज़ाम की सराहना करते हुए सभी इन्तिज़ाम समय से कराने पर नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया के पहली बार कर्बला निरीक्षण करने पर आभार व्यक्त किया।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने सभी जोनल अधिकारियों को तत्काल फील्ड में निकलकर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए कल निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूस और व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने बताया मोहर्रम पर परम्परागत जुलूस/ताजियों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने 5 सेक्टर बनाये गए है। हर सेक्टर में 1 सेक्टर प्रभारी सहित 45 अधिकारियों व 460 सफाई कर्मचारियों की 25 एक्शन टीमों पर 02 वरिष्ठ नोडल अधिकारी को लगाया गया है अधिकारियों को थाना वाइज मय टीमो के तैनात किया गया है।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने मोहर्रम पर निकाले जाने वाले परंपरागत जुलूस की व्यवस्थाओं के संबंध में बताया जुलूस शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक सभी जोनल अधिकारी व सेक्टर प्रभारी जुलूस के साथ कर्बला तक चलेंगे और नगर निगम की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया जोन 1 सिविल लाइन के जोनल अधिकारी अशोक सिंह सीटीओ 9452205361 जोन 2 गांधी पार्क जोनल अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त 9411090288

ज़ोन 3 ऊपरकोट क्षेत्र ज़ोनल अधिकारी राजकिशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त 6396230033 तथा जोन 4 बन्नादेवी क्षेत्र जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त 7234810773 मोहर्रम के जुलूस पर नगर निगम की व्यवस्थाओं के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदाई होंगे जुलूस के सकुशल संपन्न होने तक जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम मोहर्रम पर परंपरागत रूट पर निकाले जाने वाले जुलूस और कर्बला में सभी व्यवस्थाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है कल जुलूस निकाले जाने से लेकर जुलूस के कर्बला पहुंचने तक पूरी शिद्दत के साथ नगर निगम अधिकारी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी रूट और कर्बला में तैनात रहेंगे।

Exit mobile version