विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ- महेंद्र नगर और क़्वार्सी पर हुआ आयोजन

27 दिसम्बर को वार्ड 33,49 सेंट फिदेलिश रामघाट रोड ओर 4,50,13,21,39 सासनी गेट पर होगा आयोजन

अलीगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को वार्ड 60,20,27 महेंद्र नगर ओर 25,74 क़्वार्सी चौराहे पर नगर निगम द्वारा विधायक शहर मुक्ता राजा वरिष्ठ भाजपा नेता श्योराज सिंह कार्यक्रम सयोजक सुधा सिंह सत्यकांत योगेश राजपूत डॉ दिनेश भारद्वाज निखिल माहेश्वरी सहाय सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया।

दोनों आयोजन स्थलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ और महत्वपूर्ण जानकारी ली।

महेंद्र नगर पर आयोजित कार्यक्रम मे विधायक शहर मुक्ता राजा कार्यक्रम सयोजक सुधा सिंह सत्यकांत भारद्वाज डॉ दिनेश भारद्वाज योगेश राजपूत सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह  क़्वार्सी पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्योराज सिंह  सुधा सिंह डॉ दिनेश भारद्वाज सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह विशाल सिंह बेचैन सिंह ने मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प लिया गया।

*दोनों जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव बताएं।*

कार्यक्रम में पवन लावानिया सीमा उपाध्याय मुकेश सिंह आशीष पाठक रणवीर सिंह सलीम अहमद संदीप गोद महेंद्र पी पी राघव मनोज देवेंद्र शर्मा कर अधीक्षक विशाल सिंह बेचैन सिंह अहसान रब शाहलीन मुर्तिजा सौरभ सिंह अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।