सुबह सुबह प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- ₹20000.00 का वसूल किया जुर्माना- 210 किलो पॉलिथीन ज़ब्त

प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी को अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने आश्वस्त कराया था कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अलीगढ़ को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने का सतत प्रयास किया जाएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है साथ ही साथ लोगों को प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की शुरुआत भी नगर निगम द्वारा की गई है।

महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देशों पर  माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद ज़ोरो से नगर निगम द्वारा की जा रही है।

शुक्रवार को प्रवर्तन प्रभारी नवागत कर्नल सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में थाना महुआ खेड़ा और अलीगढ़ नगर निगम की संयुक्त टीम ने सब्जी मंडी धनीपुर में अवैध प्लास्टिक पर छापा मारते हुए 210 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को ज़ब्त किया और मौके पर ₹20000 का जुर्माना वसूला। ज़ब्त पॉलिथीन को निगम की टीम की देखरेख में ए टू ज़ेड प्लांट में निस्तारित कर दिया गया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग क्रय विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है नगर निगम अलीगढ़ माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ को प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है सभी से अपील की जाती है कि इसमें सहयोग करें स्वयं आगे आकर अपनी प्लास्टिक को नगर निगम अलीगढ़ को दान करें ऐसे दुकानदार व्यापारी संगठन और व्यक्तियों को नगर निगम सम्मानित करेगा।