भारतीय स्वराज्य क्रांति पार्टी (बी.एस.के.पी) कर रही है विस्तार

जयपुर:  भारतीय स्वराज्य क्रांति पार्टी (बी.एस.के.पी) ने पूरे राजस्थान में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है, राजस्थान के झुंझनू जिले के पवन कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश भाई पाटिल, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख जी. डी रूहेला और राजस्थान प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया एंव नरेंद्र सिंह शेखावत, पूजा राठौड़ और हितेश कंवर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। महेंद्र सिंह राठौड ने कहॉ कि , पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सोंफी है। इसके लिये पार्टी के अध्यक्ष महेश पाटील बेनाडीकर दादा का अभारी हूं साथ ही मेरी पार्टी सभी जातिधर्म के लोगों को साथ लेकर चलेगी। राजस्थान के जनता की हर समस्या सुलझाने के साथ जन-जन के विकास को प्राथमिकता देगी। हर घर मे स्वराज्य का नारा होगा। पार्टी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल, महाराष्ट्र,में पैर पसार रही है। पार्टी अपने शुरूआत में 11 प्रकोष्ठ के साथ शुरूवात करेगी। भारतीय स्वराज्य क्रांति पार्टी शीध्र अपने सदस्यता अभियान में तेजी ला रही हैै। कानून व विधि, चिकित्सा, शिक्षा व व्यवसाय, उघोग,सैनिक, महिला व बाल विकास, मीडिया  सांस्कृतिक, मानव अधिकार, प्रकोष्ठ बनाऐ जाऐगे।