समाज का दर्पण है महिलाएं

वर्तमान समय में नारी ने जो साहस का परिचय दिया है वह आश्चर्यजनक है, आज के समय में नारी की भागीदारी के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं माना जा रहा है। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उसका परोक्ष या अपरोक्ष रूप से प्रवेश हो चुका है। कई प्रतिष्ठान ऐसे हैं जिन्हें केवल नारी ही संचालित करती हैं, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वह हर कार्य को करने में सक्षम है यहां तक का सफर तय करने के लिए महिलाओं को काफी मुश्किलों एवं संघर्षों का सामना करना पड़ा है। राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका उतनी ही अहम है। जितनी कि पुरुषों की इतिहास इस बात का प्रमाण है कि जब जब नारी ने आगे बढ़ कर अपनी बात सही तरीके से रखी है।

समाज और राष्ट्र ने उसे पूरा सम्मान दिया है जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ी है और आत्म बल आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन से अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है। आज की नारी पढ लिखकर स्वतंत्र है अपने अधिकारों के प्रति सजग है नारी घर की शान होती है। आज की दुनिया का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं का दबदबा ना हो, लेकिन बड़े ही दुख व शर्म की बात है आज 21वीं सदी में भी महिलाओं को उत्पीड़न शोषण और घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है।

अपने धर्म और कर्म से बंधी हुई नारी अपनों की खुशी के लिए खुद के सपने कुर्बान करती है। जब भी सब्र का बांध टूटता है, तो सब पर भारी पड़ती है फूलों जैसी कोमल नारी कांटो जितनी कठोर भी है अपने कर्तव्यों का पालन करना अपना मान सम्मान करना बहुत अच्छे से जानती है।

कहीं ना कहीं आज भी महिलाओं से जुड़े फैसले उनके पिता भाई या फिर पति द्वारा ही लिए जाते हैं। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए 8 मार्च को पूरे दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है महिला दिवस पर चंद पंक्तियां।

तोड़ के हर पिंजरा।
जाने कब मैं उड़ जाऊंगी ।।

चाहे लाख बिछालो  बंदिशें।
 फिर भी दूर आसमान में अपनी जगह बनाऊंगी मैं ।।

हां गर्व है मुझे मैं नारी हूं ।
भले ही परंपरा वादी जंजीरों से बांधे है।।

दुनिया के लोगों ने पैर मेरे।
फिर भी उन जंजीरों को तोड़ जाऊंगी।।

मैं किसी से कम नहीं ।
सारी दुनिया को दिखाऊंगी ।।

हां गर्व है मुझे मैं नारी हूं।
हां गर्व है मुझे मैं नारी हूं।।

चंद्रिका (रूपा )सिंह
अधिवक्ता