स्थानीय निकाय निर्वाचन के सभी 754 का निर्माण कार्य हुआ पूरा-पिंक व आदर्श बूथ भी हुए तैयार

स्थानीय निकाय निर्वाचन के सभी 754 का निर्माण कार्य हुआ पूरा-पिंक व आदर्श बूथ भी हुए तैयार*

*6 आदर्श पोलिंग बूथ और 3 पिंक बूथ सहित नगर निगम ने बूथ निर्माण की व्यवस्थाओं को शानदार बनाया*

*लोकतंत्र के महापर्व में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के अपील-नगर आयुक्त अमित आसेरी*

अलीगढ़ :  11 मई को स्थानीय निकाय के मतदान के लिए नगर निगम में बनाये गए 754 मतदान केंद्रों को नगर निगम ने तैयार कराया है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया 754 बूथ में  सिटी हाई स्कूल जीटी रोड माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज एस एम बी इंटर कॉलेज सेंट फिडेलिस स्कूल रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद और इनग्राम स्कूल को 6 आदर्श पोलिंग बूथ के रूप में नगर निगम द्वारा बनाया गया है साथ ही साथ महिला मतदाताओं की जागरूकता के लिए टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज और अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में 03 पिंक पोलिंग बूथ बनाये गए है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया पिंक बूथ में महिलाओं की सुख सुविधा का बेहद ख़्याल रखा गया है शौच, फिडिंग सुरक्षा के साथ बच्चों के खेल कूद के लिए खिलौने टॉफी की व्यवस्था की गई है।

*नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम लोकतंत्र के महापर्व को हर्ष और उल्लास के साथ चाक-चौबंद इंतजामों के साथ मनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है लोकतंत्र के महापर्व में जनपद वासियों से अपील है ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें*

अहसन रब, पीआरओ/मीडिया सहायक