साहित्यकार दयानंद पांडेय को प्रकाशक संघ ने किया सम्मानित

 दिल्ली: क्रॉस रिवर मॉल कड़कड़डूमा में अखिल भारतीय हिंदी प्रकाशक संघ का 58वा वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक दयानंद पांडेय ने की। इस समारोह की मुख्य अतिथि पदमश्री श्याम सिंह शशि थे। इस अधिवेशन में अखिल भारतीय हिंदी प्रकाशक संघ की और से वरिष्ठ साहित्यकार महेश दर्पण और दयानंद पांडेय को “अरुण कुमार शर्मा स्मृति सम्मान 2023-24 से पुरुस्कृत किया गया। इसके लिए दोनो साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, ग्यारह हजार रूपए की राशि तथा शाल भेंट किया गया।

इस अवसर पर “हिंदी प्रकाशन का वर्तमान परिदृश्य” विषय पर डॉक्टर पुष्पा सिंह भिसेन, राधे श्याम तिवारी और महेश दर्पण ने अपने विचार व्यक्त किए। संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन  में कहा की हम प्रकाशकों का उत्तर दायित्व बहुत बड़ा है। हम पुस्तको के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करते है। शब्दो की गंगा बहाकर हम विश्व को ज्ञान का गंगाजल प्रदान करते है। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रकाशन के लिए चेतन कुमार जैन यूनिवर्सिटी बुक हाउस जयपुर और राम अवतार अजमेरा अजमेरा बुक कंपनी जयपुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर इंद्र सेंगर ने किया। अंत में संघ के महामंत्री सौरभ शर्मा जी ने सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन किया।

Translate »