रिकॉर्ड वसूली के नाम रहा 13 मार्च – निरंतर समीक्षा और निगरानी के फलस्वरूप नगर निगम संपत्ति कर वसूली ने पकड़ी रफ्तार- एक दिन में एक करोड़ 80 लाख की हुई रिकॉर्ड वसूली

अलीगढ़ में विकास कार्यों को त्वरित गति से कराने और जनप्रतिनिधियों की आकांक्षाओं के अनुरूप विभिन्न निर्माण कार्यों को कराने के लिए नगर निगम की आय के स्रोत में वृद्धि किए जाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के सार्थक प्रयासों के सार्थक प्रयास और निरंतर समीक्षा के फल स्वरुप शुक्रवार को नगर निगम संपत्ति विभाग ने रिकॉर्ड तोड़ 1 करोड़ 80 लाख की वसूली की। नगर आयुक्त ने 15 अक्टूबर तक 20% छूट के लाभ को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के लिए शनिवार और रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी नगर निगम संपत्ति कर विभाग और कैश काउंटर को खोले रखने के निर्देश जारी किये है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया दिनांक 13 को माह के दूसरे शनिवार और 14 अक्टूबर को रविवार को अवकाश है इसलिये करदाताओं की सुविधाओं के लिये नगर निगम अलीगढ़ का सम्पत्ति कर विभाग सामान्य कार्य दिवसों की भाँति यथावत खुलेगा और शिविरों का आयोजन भी किया जायेगा व  सम्पत्ति कर निस्तारण , वसूली व अन्य कार्यवाही की जायेगी  उन्होंने बताया संपत्ति कर वसूली से सम्बन्धित समस्त अधिकारीगण  कर्मचारीगण अपने कार्य पर उपस्थित रह कर कार्य किया जाना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने बताया दोनो दिन कर्मचारी समय से उपस्थित रहेंगे कर अधीक्षकऔर कर एकत्रकर अपने अपने क्षेत्र में ई-पास मशीन से वसूली करते हुए तीन बजे तक खजाने में धनराशि जमा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Translate »