सी बी एस ई द्वारा आयोजित इंडियन हेरिटेज़ क्विज़ प्रतियोगिता  में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया

वाराणसी: सी बी एस ई . द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली इंडियन हेरिटेज़ क्विज़ प्रतियोगिता में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर के मेधावी छात्रों ( क्रमशः आदित्य गौरव (कक्षा-12), रणवीर सिंह एवं पार्थ सारथी (कक्षा -11) ) ने राष्ट्रीय स्तर पर  द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में उनका कड़ा मुक़ाबला दिल्ली , अमृतसर और सहारनपुर की टीम के साथ हुआ।

उल्लेखनीय है कि  डॉ आलोक पांडेय एवम् श्री अरविंद गिरी के कुशल निर्देशन में पूर्व आयोजित इस प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने  ज़िला एवम् ज़ोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था तत्पश्चात् उन्होंने  राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवम् निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने हर्ष के साथ सूचित किया है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान -विज्ञान की विरासत एवम् इतिहास की गौरवशाली परंपरा से समृद्ध होने तथा उसे समझने का गौरव प्राप्त होता है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। संस्था की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामना प्रदान की है।

Translate »