प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- ₹51000.00 का वसूल किया जुर्माना- भारी मात्रा मे पॉलिथीन ज़ब्त

अलीगढ़: महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देशों पर  माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद ज़ोरो से नगर निगम द्वारा की जा रही है।

बुधवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन प्रभारी कर्नल सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी मस्जिद जमालपुर में अवैध प्लास्टिक पर छापा मारते हुए भारी मात्रा मे प्रतिबंधित प्लास्टिक थर्माकोल तथा प्लास्टिक ग्लास को ज़ब्त किया और मौके पर 5 दुकानदारों पर ₹51000 का जुर्माना वसूला। ज़ब्त प्लास्टिक को निगम की टीम की देखरेख में ए टू ज़ेड प्लांट में निस्तारित कर दिया गया।

*नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग क्रय विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है नगर निगम अलीगढ़ माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ को प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है सभी से अपील की जाती है कि इसमें सहयोग करें स्वयं आगे आकर अपनी प्लास्टिक को नगर निगम अलीगढ़ को दान करें ऐसे दुकानदार व्यापारी संगठन और व्यक्तियों को नगर निगम सम्मानित करेगा

Translate »