सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का एसआरके म्यूजिक से रिलीज गाना “झगड़ा करेला” ने रिलीज के साथ मचाया धमाल

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन के  नाम से मशहूर सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का गाना “झगड़ा करेला” आज रिलीज के साथ धमाल मचा रहा है। यह गाना भोजपुरी के सबसे ख्यातिप्राप्त भोजपुरी चैनल एसआरके म्यूजिक प्रा.लि. के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इस गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। यह गाना दो कपल के बीच की केमेस्ट्री पर आधारित है और इसमें दोनों के बीच के नोंक – झोंक का संवाद बेहद रोचक है। इसे कल्लू ने अपने स्टाइल में प्रस्तुत किया है, जिस वजह से लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

गाना “झगड़ा करेला” को लेकर कल्लू ने कहा कि यह गाना मजेदार और मनोरंजक है. मैंने इस गाने को खूब एन्जॉय किया है और अब आपकी बारी है। इस गाने में आप भी खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए और इतना वायरल कर दीजिए कि यह एक रिकॉर्ड कायम कर ले। उन्होंने कहा कि मेरा हर गाना जनता को समर्पित है। यह भी है। उन्होंने एसआरके म्यूजिक का भी आभार जताया और कहा कि यह ब्रांड भोजपुरी को सकारात्मक पहचान देने में अग्रणीय है। ऐसे चैनल के साथ काम करना सुकून देता है।उन्होंने कहा कि हमारे इस गाने को आप खुद तो सुनिए और लोगों को भी सुनवाईये। 

आपको बता दें कि गाना “झगड़ा करेला” को अपनी खूबसूरत आवाज अरविंद अकेला कल्लू और ख़ुशी कक्कड़ ने दी है। इस गाने में कल्लू के साथ पूजा ठाकुर नज़र आ रही हैं। गीतकार प्रभु विशुनपुरी और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। कोरियोग्राफर एम.के. गुप्ता जॉय हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं परिकल्पना अरविन्द मिश्र हैं।

Translate »