रामघाट रोड पर पी.ए.सी. तक चला प्रतिबंधित प्लास्टिक ओर पॉलिथीन धरपकड़ अभियान

अलीगढ़: प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश की जयश्री माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई थी। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद अलीगढ़ नगर निगम ने तेज कर दी है।  अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नाले नालियों पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो के साथ-साथ अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुद्धवार को  रामघाट रोड पर पी.ए.सी. तक चला  दोनों साइडों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कर गंदगी करने एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन बिक्री वालों पर जमकर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹51000 का जुर्माना वसूला l

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन मुक्त अलीगढ़ के लिए जन सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम सभी व्यापारी बंधुओं व दुकानदारों से अपील करता है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन त्याग करने के लिए आगे आएं अलीगढ़ नगर निगम ऐसे व्यापारी और दुकानदारों का सम्मान करेगा। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के बताया सभी ज़ोनल अधिकारी के नेतृत्व में सभी एसएफआई की मौजूदगी में शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों व पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है । अभियान मे खाद्य एवं सफाई निरिक्षण योगेंद्र यादव डॉ रामजीलाल विशन सिंह  प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे। 

Translate »