विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ- गोंड़ा मोड़ जलालपुर और स्टेट बैंक तिराहे घण्टाघर पर हुआ आयोजन

19 दिसम्बर को वार्ड 24,25 जी.बी.एम. मॉल ओर 15,8,26,69 गूलर रोड पर होगा आयोजन

अलीगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को वार्ड 35,44,89,51,83 गोंड़ा मोड़ जलालपुर ओर 63,49,46 घण्टाघर पर नगर निगम द्वारा शहर विधायक मुक्ता राजा विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक सारस्वत कार्यक्रम संचालक सुधा सिंह डॉ दिनेश शर्मा निखिल माहेश्वरी उप नगर आयुक्त राज किशोर कमल सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया।

दोनों आयोजन स्थलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ और महत्वपूर्ण जानकारी ली।

गोंड़ा मोड़ जलालपुर पर आयोजित कार्यक्रम मे शहर विधायक मुक्त राजा पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत सुधा सिंह डॉ दिनेश भारद्वाज निखिल माहेश्वरी एवं स्टेट बैंक तिराहे घंटाघर पर विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह एडवोकेट हरेंद्र शर्मा पुष्पेंद्र जादौन सुधा सिंह ने मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प लिया गया।

*दोनों जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव बताएं।*

कार्यक्रम में संजय शर्मा गौरी आर्या प्रीति सविता पार्षद नीलेश उपाध्याय केशव प्रधान कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक बेचैन सिंह अहसान रब शाहलीन मुर्तिजा सौरभ सिंह अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *