NEW English Version

छात्रों को मिलेंगे स्कॉलरशिप पाने के सुनहरे मौके : वीएमसी ने जारी की वीआईएनआईटी टेस्ट की तारीख

18, 24 और 25 दिसंबर को कराया जाएगा ये टेस्ट
दिल्ली : मेधावी छात्रों को आर्थिक रिवॉर्ड देने के मकसद से देश के अग्रणी कोचिंग संस्थानों में शुमार विद्यामंदिर क्लासेस (वीएमसी) हर साल इंटरनेशनल इंसेंटिव टेस्ट (वीआईएनआईटी) कराता है. इस साल के टेस्ट की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है. ये टेस्ट दिसंबर में कराए जाएंगे. 18, 24 और 25 दिसंबर को टेस्ट आयोजित होगा. वीएमसी क्लासेज देश के उन बेहतरीन सेटर्स में से है, जहां जेईई, नीट, बोर्ड, एनटीएसई और ओलंपियाड जैसे क्षेत्रों के लिए कोचिंग कराई जाती है. वीएमसी क्लासेज हमेशा छात्रों के लिए कुछ न कुछ प्रोग्राम चलाता रहता है. वीआईएनआईटी टेस्ट के जरिए वीएमसी एक तरह का एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाता है. इसमें सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं. इस टेस्ट का एक और मकसद छात्रों को उनकी क्षमताओं और कमजोरियों की पहचान कराना भी होता है, ताकि वो भविष्य में अपने लिए सही निर्णय ले सकें.
वीएमसी इंटरनेशनल इंसेंटिव टेस्ट ( वीआईएनआईटी ) के बैनर तले कराया जाने ये टेस्ट छात्रों के लिए कुछ बड़ा हासिल करने का मौका होता है. जो भी छात्र इस टेस्ट को पास करते हैं उनके पास कैश इनाम जीतने का चांस रहता है. साथ ही छात्रों के पास 205 करोड़ तक का फीस कंसेशन पाने का मौका भी होता है. इसके अलावा रैपिड रिवीजन क्लास, पसंदीदा वीएमसी क्लासरूम चुनने, पसंदीदा ऑनलाइन प्रोग्राम चुनने का मौका होता है जिससे मदद से छात्र इंजीनियर और डॉक्टर बनने के अपने सपनों को पूरा कर सकें. वीएमसी में देश की शानदार फैकल्टी उपलब्ध रहती है, जिसमें वीएमसी के फाउंडर भी रहते हैं. साथ ही यहां बहुत ही साइंटिफिक तरीके से डिजाइन फ्री प्रैक्टिस टेस्ट, मॉक बोर्ड टेस्ट कराए जाते हैं और ई-स्टडी मैटेरियल भी दिया जाता है.
वीएमसी के एकेडमिक डायरेक्टर सौरभ कुमार ने कहा, वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान की एक ठोस नींव का निर्माण करना और इस प्रकार सक्षम और प्रेरित इंजीनियरों और डॉक्टरों को तैयार करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है. वीआईएनआईटी टेस्ट का उद्देश्य छात्रों को शुरुआती लाभ देना है, ताकि उन्हें आसानी से हर मुश्किल लेवल को पार करने का हौसला मिल सके. हमारे कोर्स में छात्रों के बेसिक क्लियर कराए जाते हैं. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायो के कॉन्सेप्ट क्लियर कराए जाते हैं, छात्रों की थिंकिंग प्रोसेस और स्किल्स को इंप्रुव किया जाता है और उनकी प्रॉब्लम्स को बहुत ही अच्छे ढंग से सॉल्व किया जाता है.
पिछले 4 दशकों से, वीएमसी क्लासेज छात्रों को सर्वश्रेष्ठ परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है. वीआईएनआईटी टेस्ट के जरिए, वीएमसी देश-विदेश के छात्रों के साथ अपनी समृद्ध शिक्षण पद्धति का विस्तार करता है और आगे मजबूत प्रोत्साहन के साथ असाधारण प्रतिभा को पुरस्कृत करने के लिए तत्पर है.
वीआईएनआईटी टेस्ट के जरिए छात्रों को शुरुआती दौर में ही मजबूत किया जाता है. 6, 7 और 8वीं क्लास के बच्चों को कंपटीटिव एग्जाम के लिए तैयार किया जाता है. उन्हें जेईई मेन व एडवांस, नीट, एनटीएसई, इंसप्यार, केवीपीवाई और ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं के लिए स्कूल टाइम से ही तैयार किया जाता है. क्योंकि छोटी क्लास से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समझाया-पढ़ाया जाता है, इसके चलते वो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं. साथ ही स्कूल एग्जाम में भी उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है.
विद्यामंदिर क्लासेज के को-फाउंडर बृजमोहन ने कहा, अलग-अलग स्टेज पर छात्रों की जरूरतों के हिसाब से उनकी तैयारी कराना ही वीएमसी की पढ़ाई का सबसे मजबूत हथियार है. विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हमारे छात्रों की सफलता के पीछे भी यही कारण है. वीएमसी जेईई और एनईईटी जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करने के क्षेत्र में 10 वर्षों के न्यूनतम अनुभव वाले अत्यधिक अनुभवी शिक्षकों से कक्षाओं की सुविधा प्रदान करता है. जो छात्र वीआईएनआईटी टेस्ट पास करते हैं, उन्हें वीएमसी के शानदार कोर्स ज्वाइन करने का मौका मिलता है. साथ ही तैयारी करने का मौका मिलता है. ये टेस्ट सिर्फ उन छात्रों के लिए नहीं है जो जेईई या नीट की तैयारी करते हैं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी है जो एनसीएसई, जूनियर व सीनियर ओलंपियाड, इंस्पायर-केवीपीवाई और यहां तक कि स्कूल बोर्ड वाले भी होते हैं. इस टेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए छात्र वीएमसी की वेबसाइट www.vidyamandir.com पर विजिट कर सकते हैं.

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Tags:
Translate »