NEW English Version

भाजयुमो ने पीएम पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के अपमानजनक बयान के खिलाफ देशभर में किया विरोध प्रदर्शन

रघुवंश बहादुर सिंह
संवादाता दिल्ली

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री भिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक और घटिया बयानों के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। सभी राज्यों, जिला और खंड मुख्यालयों पर युवा मोर्चा ने रोष मार्च निकाला। गौरतलब है कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान सूर्या ने कहा कि जिस देश का एकमात्र निर्यात आतंकवाद है, उससे बेहतरी उम्मीद नहीं की जा सकती है। सूर्या ने बिलावल भुट्टो की आलोचना करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान जैसे असफल राज्य के कुंठित राजनीतिक वंशज है। पीएम मोदी की आतंक के खिलाफ वैश्विक जंग से पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर नुकसान हो रहा है। इसलिए आईएसआई नियंत्रित विदेश मंत्री पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक बयान दे रहा है और भारत इसकी निंदा करता है।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ की गई असभ्य टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। ये टिप्पणियां पाकिस्तान की विफल स्थिति में खुद को प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे एक हताश व्यक्ति की हताशा को दर्शाती हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया पाकिस्तान के इस जघन्य कृत्य की निंदा कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »