NEW English Version

मुजफ्फरनगर में मिलेगी मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों की सुविधा

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मिलेगी मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों की सुविधा दिल्ली-एनसीआर के लीडिंग अस्पतालों में शुमार दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने मुजफ्फरनगर में अपनी ओपीडी सेवा शुरू की है। यह ओपीडी कार्डियोथोरेसिकएंड वैस्कुलर सर्जरी एंड गायनी ऑन्कोलॉजी के मरीजों के लिए रहेगी। मुजफ्फरनगर के एवान अस्पताल के साथ मिलकर इस ओपीडी सेवा को लॉन्च किया गया है. शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज के डॉक्टरों ने विभिन्न हृदय रोगों (विशेष रूप से युवा और मध्यम आयु वर्ग की आबादी के बीच) की बढ़ती घटनाओं पर जोर दिया और बताया कि लेटेस्ट तकनीक के आने से इलाज में कितना लाभ मिला है।
अगर इन उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए समय पर मरीज को इलाज दिया जाए तो रोग और मृत्यु दर दोनों में ही कमी आती है. मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज में सीटीवी के कंसल्टेंट डॉक्टर गौतम अग्रवाल ने कहा कि ओपीडी सेवाओं के लॉन्च के माध्यम से हमारा उद्देश्य मुजफ्फरनगर में सभी रोगियों को बेस्ट हार्ट ट्रीटमेंट देना है। कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में हाल ही में हुई प्रगति के साथ मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के साथ उपचार के तौर-तरीकों में काफी बदलाव आया है, जिससे तेजी से रिकवरी, कम से कम खून की कमी, कम अस्पताल में रहना, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑपरेशन के बाद वाली लाइफ की क्वालिटी में सुधार हुआ है।
ऑन्कोलॉजी (गायनी) की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर स्वास्ति ने ओपीडी लॉन्च के मौके पर कहा कि ‘हालांकि अधिकांश एचपीवी संक्रमण असिम्प्टोमटिक होते हैं और कुछ समय में ही ये इम्यून सिस्टम से ही समाप्त हो जाते हैं। लेकिन लगातार संक्रमण से गर्भाशय ग्रीवा में कुछ प्री-कैंसर परिवर्तन हो सकते हैं जो धीरे-धीरे सर्विकल कैंसर में बदल सकते हैं। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वह वायरस है जिसके कारण सर्विकल कैंसर के मामलों सामने आते हैं. मुजफ्फरनगर में इस ओपीडी लॉन्च के माध्यम से, रोगियों को समय पर, सही इलाज पहुंचाने की पहल की गई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »