NEW English Version

नितिन गडकरी ने लॉन्च किया देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस

श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस निर्माण कार्यों और परियोजनाओं के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा

नई दिल्ली। भारत सरकार के केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले बजाज एलियांज के श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस को लॉन्च किया। बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस भारत की अग्रणी साधारण बीमा प्रदाता कंपनी है। कंपनी ने अपने इस उत्पाद को सरकार और आम जनता की मांग पर विकसित किया है। बजाज एलियांज इस प्रकार के अभिनव समाधान लाने के लिए जाना जाता है, जिसका एकमात्र उद्देश्य देश सेवा करना है। यह प्रोडक्ट लॉन्च, देश में शुरू की जाने वाली आगामी परियोजनाओं के विकास की गति को बढ़ाने और देश में मूलभूत इंास्ट्रकर के विकास को बढ़ाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। भारत सरकार ऐसे कई निश्चित कदम उठा रही है, जिसका उद्देश्य देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर निर्माण है। यह श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस भी इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।
श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस निर्माण कार्यों और परियोजनाओं के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा, जिससे ठेकेदार कंपनी और ठेका देने वाली संस्था दोनों को सुरक्षा मिल सके। यह उत्पाद अलग-अलग श्रेणी के कई ठेकेदारों की जरूरतों को पूरा करेगा, जो कई प्रकार की अप्रत्याशित परिस्थितियों में अपना काम कर रहे हैं। यह श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस ठेका देने वाली संस्था के लिए उनका जोखिम कम करने का एक साधन है, जिसके माध्यम से यदि ठेकेदार कंपनी अपने समझौते के अनुरूप काम नहीं करती या कोई अन्य नुक्सान होता है, तो ठेका जारी करने वाली पार्टी पर इसका कम से कम असर हो ।

इस बीमा के माध्यम से ठेका जारी करने वाली पार्टी को यह गारंटी मिलती है कि काम तय मापदंडों और शर्तों के अनुसार ही पूरा होगा। यदि कोई ठेकेदार शर्तों के अनुसार काम नहीं करता, तो ठेका जारी करने वाली कंपनी अपना क्लेम लगाकर, उनको हुए नुक्सान भरपाई की मांग कर सकती है। बैंक गारंटी के विपरीत श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस में कॉन्ट्रैक्टर को बहुत बड़ी राशि का भुगतान नहीं करना होता है, जिससे उनके पास उपलब्ध पूंजी पर कोई भार नहीं आता। इस उत्पाद से ठेकेदार की देनदारी और कर्ज में भी काफी कमी आएगी, जिससे उनकी वित्तीय समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इस उत्पाद के जरिये भारत में और अधिक इंफ्र ास्ट्रक्चर योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। प्रोडक्ट लॉन्च के अवसर पर केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सपने को पूरा करने की राह पर तेजी से अग्रसर है। इस राह में यह बीमा एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए जरूरी है कि हम जल्दी से जल्दी और अधिक तेजी से अपने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को पूरा करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »