NEW English Version

हो जाए ब्रेकअप तो कैसे करें पैचअप ?

किसी भी रिलेशन में यदि ब्रेकअप हो जाए तो प्राय:यह समझा जाता है कि अब तो सब कुछ खत्म हो गया। किंतु यहां से भी उसी रिश्ते की नई शुरुआत की जा सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आप का पार्टनर आप की जिंदगी में वापस आ जाए तो यह थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। यह एक तीन अवस्था की प्रक्रिया है जिससे आप उसे वापस पा सकते हैं।

  • कहां हुई गलती?:

बे्रकअप के बाद उससे उभरने का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि आपने ज्यादा देर कर दी तो अपने पार्टनर को वापिस पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो आप के दिमाग में अपने पार्टनर के प्रति जो भी खुरापात हो उसे जल्द ही निकाल दें। इससे भी बुरा यह होगा कि आप की तरफ से कोई भी दुबारा शुरुआत होने से पहले कहीं आप का पार्टनर किसी और रिलेशन में न बंध जाए जो आप के लिए और अधिक दुखदायक होगा और इससे पहले आप को यह सोचना होगा कि क्या गलती हुई जिस वजह से आप का रिलेशन टूटा।

तब आप को यह पता चलेगा कि आप दोनों की गलती यही थी कि आप एक दूसरे की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाए या फिर आप दोनों को एक दूसरे के बिहेवियर से कोई परेशानी रही होगी।

  • अपने आप को तैयार करिए:

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आप अपने रिलेशन को दुबारा से शुरु करने के लिए संघर्ष कर सकते हैं या नहीं. किसी भी प्रकार का त्याग या एडजस्टमेंट कर सकते हैं। उसके सामने झुक सकते हैं। देखिए ये सब आसान नहीं है लेकिन अपने पार्टनर को पाने के लिए आप को ये सब झेलने के लिए तैयार होना ही पड़ेगा।

  • अब आगे बढि़ए:

यदि एक बार आप तैयार हो गए तो जाकर अपने पार्टनर से बात करें। अपने रिलेशन को दुबारा शुरू करना इस पर निर्भर करता है कि आप अपने पार्टनर को कितना मना पाते हैं। सीधे और साफ शब्दों में बात करें. पहली मीटिंग छोटी होनी चाहिए। मिलने से पहले फोन करना या चैटिंग करना एक बेहतर आइडिया है। यदि आपने अपनी बेहतर छवि पेश की तो आप का पार्टनर अवश्य ध्यान देगा। हर तरह के प्रयास करने के लिए तैयार हो जाइए। हां निम्रलिखित बातों के बाद पैचअप के बारे में मत सोचिए।

  1. अगर का पार्टनर आप की बेइज्जती करे.
  2. यदि आप का पार्टनर आप के लिए अपशब्दों का प्रयोग करे।
  3. अगर वह आप के परिवार में शामिल होने से कतराता हो।
  4. यदि वह अपनी जिद मनवाने वाला हो।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »