NEW English Version

सनी देओल, अनिल शर्मा और टीम गदर 2 को प्रतिष्ठित मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री सेंटर एंड स्कूल, अहमदनगर में भारतीय सेना के वीर सैनिकों और परिवारों के साथ बातचीत करने का गौरव और सम्मान मिला

मुस्कान सिंह
2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म गदर का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था, जो भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड में यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे अब तक सबसे ज्यादा दर्शक देखने के लिए पहुंचे। जब दो दशकों के बाद, शर्मा ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा की, जिसमें मुख्य जोड़ी की वापसी के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने 2001 की फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी, गदर 2 के अनाउंसमेंट के साथ ही लोगों में फिल्म के प्रति उत्साह ने घर कर लिया है, इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है।
गदर 2, जिसमें सनी, उत्कर्ष और अमीषा शामिल हैं, फिलहाल अहमदनगर में शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट को प्रतिष्ठित मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री सेंटर एंड स्कूल, अहमदनगर में बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों के साथ बातचीत का अवसर मिला। यह वास्तव में गर्व का क्षण था। अनिल शर्मा और सनी देओल ने इस मौके पर उनका दिल से आभार व्यक्त किया। टीम भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव को सेलिब्रेट करती है और गदर 2 के साथ भारत को गौरवान्वित करने की उम्मीद करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »