NEW English Version

आप भी हैं परेशान बैक पेन की समस्या से ? विशेषज्ञ से जानिए कैसे मिलेगा आराम

अब युवा लोगों में भी बैक पेन की समस्या काफी देखी जा रही है

जयपुर: डेस्क जॉब यानी फिजिकल एक्टिविटी कम होना। इससे बैक पेन (कमर दर्द) जैसी समस्या हो जाती है। ये समस्या हमेशा से लोगों के बीच है लेकिन कोरोना महामारी से बचने के लिए लगाए गए, लॉकडाउन ने बैक पेन को मानो हवा दे दी हो। लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ा और उनका थोड़ा बहुत चलना-फिरना भी कम हो गया। अब वर्क फ्रॉम होम भी रुटीन का पार्ट हो गया है। अब युवा लोगों में भी बैक पेन की समस्या काफी देखी जा रही है। बैक पर ज्यादा दबाव पड़ने के चलते ये दिक्कत आती है। ऊपर से अगर कोई एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी न की जाए तो मामला चिंताजनक हो जाता है। अलग-अलग रिपोर्ट्स से ये बात पता चलती है कि 80 फीसदी लोग अपने जीवन में कभी-न कभी बैक पेन की शिकायत से जरूर जूझते हैं, साथ ही एक साल के दौरान 20 फीसदी अडल्ट आबादी को बैन पेन की समस्या होती है।

बैक पेन को लेकर दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में प्रिंसिपल डायरेक्टर एंड हेड न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर (कर्नल) डॉ. बिपिन वालिया ने विस्तार से जानकारी साझा की उन्होंने बताया, ‘’बैक पेन की समस्या दबाव, बैक मसल्स का सक्रिय न होना और रिपीटीशन के कारण होती है। ये सभी कारण मिलकर स्पाइन की समस्या पैदा करते हैं और दर्द को बढ़ा देते हैं। जो लोग जॉब में हैं, लंबी दूरी तक ड्राइव करते हैं, नर्सिंग का काम है, कंस्ट्रक्शन या फैक्ट्री वर्क करते हैं, ऐसे लोगों में बैक पेन की समस्या गंभीर होने की आशंकाएं रहती हैं। इस दर्द से बचने के भी उपाय हैं। इसके लिए एर्गोनॉमिक वर्कस्पेस बनाएं, ऑफिस में सही कुर्सी का चयन करें, चेयर पर सही पोजीशन में बैठें और जल्दी जल्दी ब्रेक लेते रहें ताकि काम करते-करते बैक पर ज्यादा दबाव न बढ़े। इसके अलावा सपोर्टिंग शूज पहनकर भी बैक के दबाव को कम किया जा सकता है। जब कोई वजन उठाएं तो उसे सही तरीके से उठाएं और हैंड-फ्री फोन का इस्तेमाल ज्यादा करें ताकि बैक पर दबाव न जाए। ‘’

इनके अलावा लाइफस्टाइल और आदतों से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो बैक पेन को बढ़ा सकती हैं। स्मोकिंग, शराब पीना, गलत समय सोना भी बैक पेन को बढ़ा सकता है। अपना वजन मेंटेन रखें, बैलेंस और हेल्दी डाइट लें जिसमें कैल्शियम व विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में हो। इसके अलावा एरोबिक एक्सरसाइज के जरिए भी बैक को मजबूत बनाया जा सकता है। बॉडी स्ट्रेच करते रहें।

 डॉ. बिपिन वालिया  ने कहा, ‘’पीठ दर्द की समस्या हर गुजरते साल के साथ बढ़ती जा रही है। कई बार लोगों को ये जानकारी भी नहीं होती कि इससे बचने के लिए वो क्या करें। लेकिन कोल्ड या हॉट पैक यूज करने से दर्द को आराम मिलता है। इसके अलावा प्रॉपर तरीके से बॉडी स्ट्रेच करें, कोर को मजबूत करें, अच्छे से सोएं. ये सब करके व्यक्ति अच्छे रिजल्ट पा सकता है और बैक पेन से उन्हें छुटकारा मिल सकता है। अगर ये सबकुछ ट्राई करने के बाद भी दर्द कम न हो तो फिर स्पेशलिस्ट को दिखाएं।’’ टेक्नोलॉजी के इस दौर में डेस्क जॉब भी बढ़ी हैं, जिसके चलते लोग ज्यादा एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोग रोज एक ही तरह का रुटीन फॉलो करते हैं। लिहाजा, ये जरूरी है कि बैक पेन की समस्या को समझा जाए। इससे बचाव के उपाय की जानकारी हासिल की जाए और फिर उस पर अमल किया जाए ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।

डॉ. बिपिन वालिया

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »