NEW English Version

जी स्टूडियोज ने अपनी नई वेब सीरीज ब्राउन की घोषणा की

ब्राउन में करिश्मा, सूर्या शर्मा और सोनी राजदान के साथ हेलन, केके रैना और जिशु सेन भी

प्रस्तुति: मुस्कान सिंह

वर्ष 2022 में तमाम भाषाओं में अपार सफलता के साथ आगे बढ़ते हुए जी स्टूडियोज ने अपनी नई वेब सीरीज ब्राउन की घोषणा की है। अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस सीरीज में करिश्मा कपूर, सूर्या शर्मा और सोनी राजदान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस नियो-नॉयर ड्रामा की घोषणा उल्लेखनीय बर्लिनेल सीरीज मार्केट सिलेक्ट्स के एक भाग के रूप में की गई है। बर्लिनेल सीरीज मार्केट (फरवरी 20-22, 2023) ने अपने नौवें संस्करण के लिए पॉट्सडामर प्लाट्ज में दमदार वापसी की है। लेबल बर्लिनेल सीरीज मार्केट सिलेक्ट्स के तहत उच्च बाजार क्षमता वाली क्यूरेटेड सीरीज के तीसरे संस्करण में चिली, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल, बेल्जियम, लिथुआनिया और भारत के साथ-साथ दो जर्मन प्रोडक्शंस सहित पाँच महाद्वीपों के कुल 16 शीर्षक शामिल हैं। शारिक पटेल, सीबीओ, जी स्टूडियोज, ने कहा, ष्एक स्टूडियो के नाते हम विश्व स्तर पर प्रस्तुत की जाने वालीं फिल्में और शोज निर्मित करने के लिए प्रयासरत हैं। स्टूडियो द्वारा ब्राउन शो निर्मित करना, विश्व स्तर का पहला प्रयास है और वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित बर्लिनेल सीरीज मार्केट सिलेक्ट्स का हिस्सा बनना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।

कैमरे के पीछे अभिनय देव और उसके सामने करिश्मा कपूर की प्रतिभा निश्चित रूप से दुनिया भर के दर्शकों को उत्साहित करने वाली है। अभिनय देव, ब्राउन के डायरेक्टर ने कहा, ब्राउन, सस्पेंस और मानवीय आलोचनाओं पर आधारित सीरीज है। कहानी को अधिक सटीक दिखने के लिए, यह टाइम प्रेशर एलिमेंट और कई रहस्यमय घटनाओं को शामिल करेगी, जो दर्शकों को कहानी से जोड़े रखने का वादा करती है।

यह सीरीज एक आत्मघाती शराबी-रीटा ब्राउन और सर्वाइवर के अपराध बोध वाले एक विधुर-अर्जुन सिन्हा पर आधारित है। नायकों को एक सीरियल किलर से निपटते हुए दिखाया जाता है। नियो-नॉयर सीरीज में इन इन्वेस्टिगेटर्स के चरम पर पहुँचे अस्तित्वगत गुस्से को दर्शाया गया है, जो उनके जीवन का हिस्सा है। सीरीज में डिप्रेशन, अप्रासंगिकता, एडिक्शन, करप्शन और झूठे दिखावे के विषयों को शामिल किया गया है।
आशिमा अवस्थी, क्रिएटिव हेड, जी स्टूडियोज ने कहा, ब्राउन, एक शक्तिशाली कहानी के साथ बेमिसाल किरदारों वाली सीरीज है। करिश्मा के खून में अभिनय है और हेलेन, सोनी राजदान, सूर्या शर्मा, केके रैना और जिशु सेन जैसे शानदार कलाकारों के साथ, उन्होंने इस सम्मोहक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

बर्लिनेल सीरीज मार्केट को विश्व स्तर पर 16 शीर्षकों में से एक के रूप में चुना गया है, यह वैश्विक दर्शकों के लिए कहानियाँ बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। करिश्मा कपूर ने आगे कहा, मैं ब्राउन का हिस्सा बनकर और साथ ही शानदार कॉन्टेंट की पेशकश करने वाले निर्देशक अभिनय देव और जी स्टूडियोज के साथ काम करके बेहद खुश हूँ। रीटा ब्राउन की भूमिका निभाना वास्तव में बेहद दिलचस्प रहा है। यह वास्तव में गर्व की बात है कि ब्राउन को एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म, बर्लिनेल सीरीज मार्केट सिलेक्ट्स पर चुना गया है।

ब्राउन में करिश्मा, सूर्या शर्मा और सोनी राजदान के साथ हेलन, केके रैना और जिशु सेन भी हैं और यह भावनात्मक रूप और जटिल तरीके से पुलिस प्रक्रिया का पालन करने वाली कुछ चुनिंदा सीरिज में से एक होगी। बर्लिनेल सीरीज मार्केट, बर्लिनेल को-प्रोडक्शन मार्केट- यूरोपियन फिल्म मार्केट और बर्लिनेल टैलेंट्स की संयुक्त पहल है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »