NEW English Version

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने प्रीमियम साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर्स का स्थानीय उत्पादन शुरू किया

यह नई मैन्युफैक्चरिंग लाइन साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर्स के उत्पादन में एलजी के पोर्टफोलियो का विस्तार करने में सहायक होगी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने पुणे में साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर मैन्युफैक्चरिंग लाइन का उद्घाटन किया
एलजी ग्रेटर नोएडा और पुणे की अपनी सुविधाओं में पहले से सिंगल डोर और डबल डोर रेफ्रीजरेटर्स
का उत्पादन कर रही है


 पुणे : मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन (सेल्फ रिलायंट इंडिया) के माननीय प्रधान मंत्री मोदी के विजन के अनुरूप, भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरैबल्स ब्राण्ड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपनी पुणे फैक्ट्री में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग लाइन का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा का उद्घाटन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्लोबल रेफ्रीजरेटर के प्रेसिडेंट ह्यून उक ली, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के एमडी हॉन्ग जू जियोन, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया में होम अप्लायंसेस और एयर कंडीशनर्स के डायरेक्टर ह्योंग सुब और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। लगभग 200 करोड़ रूपये के निवेश के साथ, नई सुविधा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजीज और मशीनरीज से सुसज्जित है और डबल-डोर और सिंगल-डोर रेफ्रीजरेटर्स के अलावा साइड-बाय-साइड रेफ्रीजरेटर्स का उत्पादन करने के लिये तैयार है। रंजनगांव, पुणे में स्थित इस सुविधा का क्षेत्रफल 52.8 एकड़ है। साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर्स की 200 हजार से ज्यादा यूनिट्स बनाने की वार्षिक क्षमता के साथ, उत्पादन में यह विस्तार उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने और भारतीय बाजार में कंपनी के पोर्टफोलियो को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
होम अप्लायंसेस कैटेगरी में बाजार के अग्रणी के तौर पर कंपनी की स्थिति को मजबूत करते हुए, यह पहल उत्पादों के मामले में ब्राण्ड की नेतृत्व वाली स्थिति को और भी बेहतर करेगी। पुणे की सुविधा में टीवी, वाशिंग मशीनें, एसी और मॉनिटर का उत्पादन किया जाता है। उद्घाटन पर बात करते हुए, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के एमडी हॉन्ग जू जियोन ने कहा, “25 वर्षों से ज्यादा वक्त से भारत के बाजार में अपनी मौजूदगी के साथ हमने लगातार लाखों संतुष्ट उपभोक्ताओं को सेवा दी है। स्थानीय करण ने हमें महत्वपूर्ण ढंग से अलग बनाया है, क्योंकि हमने लगातार भारत की जानकारी के आधार पर उत्पादों को विकसित किया है। हम माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल हमने नोएडा की फैक्ट्री से भारत में विंडोज इनवर्टर एसीका उत्पादन शुरू किया था और इस साल हम भारत में पुणे की फैक्ट्री में साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर का उत्पादन शुरू कर रहे हैं। हम हर साल अपने स्थानीय उत्पादन परिचालन का विस्तार कर रहे हैं। कुशल कार्यबल और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजीज के साथ हमें उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करने की आशा है। इसमैन्युफैक्चरिंग लाइन की स्थापना में हम लगभग 200 करोड़ रूपये का निवेश कर रहे हैं और अपने स्थानीय उत्पादन शुरू किया।

मुस्कान सिंह 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »