NEW English Version

सैनिटरीवेयर और फॉसेट के सेगमेंट में एक प्रमुख कंपनी के रूप में, हम हमेशा ही उपभोक्ताओं को उन अनुभवों से रूबरू कराने की कोशिश करते है: सुधांशु पोखरियाल

बाथवेयर ब्रांड, क्यू (QUEO) ने अपना नया टीवीसी कैंपेन, लेट टाइम वेट लॉन्च किया

हिंदवेयर लिमिटेड के प्रमुख लक्जरी बाथवेयर ब्रांड, क्यू  (QUEO)   ने अपना नया टीवीसी कैंपेन, लेट टाइम वेट लॉन्च किया, जिसका अनावरण भारतीय अदाकारा और प्रोफेशनल थिएटर आर्टिस्ट अहाना कुमरा द्वारा किया गया। इस नए टीवीसी कैंपेन के तहत, क्यू का उद्देश्य उपभोक्ताओं को डिजाइन और नवीनता के शानदार मिश्रण की पेशकश करने वाले यूरोपियन बाथ लॉन्ज प्रदान करके लक्जरी बाथवेयर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। इसकी फिल्म को टीवीसी के अलावा, प्रिंट, डिजिटल, ओओएच और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आदि पर एकीकृत किया जाएगा।
क्यू न सिर्फ लक्जरी के विचार को जीवंत करता है, बल्कि उपभोक्ताओं को कायाकल्प के बेहतर अनुभव देने के लिए कंटेम्पररी डिजाइन्स और अनूठी कार्यक्षमता की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश भी करता है। यह बाथरूम रेंज यूरोपियन बाथ लॉन्ज के प्रीमियम अनुभव को बरकरार रखती है। इस कलेक्शन को खूबसूरती की दृष्टि से आकर्षक और सबसे टिकाऊ फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है।
इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए, सुधांशु पोखरियाल, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, बाथ एंड टाइल्स, हिंदवेयर लिमिटेड, ने कहा, सैनिटरीवेयर और फॉसेट के सेगमेंट में एक प्रमुख कंपनी के रूप में, हम हमेशा ही उपभोक्ताओं को उन अनुभवों से रूबरू कराने की कोशिश करते हैं, जो वास्तव में उनके लिए मायने रखते हैं। लक्जरी बाथ लॉन्ज की प्रतिबद्धता के अनुरूप, हम अपने ब्रांड क्यू के लिए नया कैंपेन श्लेट टाइम वेटश् लॉन्च करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। हमें उम्मीद है कि इस कैंपेन के माध्यम से हम उपभोक्ताओं को उनकी पसंदीदा डिजाइन्स की सौगात दे सकेंगे, जो उनके बाथ स्पेस को सौंदर्य से भर देगा।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए चारू मल्होत्रा, वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, हिंदवेयर लिमिटेड, ने कहा, नया कैंपेन लेट टाइम वेट एक इंटीग्रेटेड 360-डिग्री कैंपेन है, जो प्रिंट, डिजिटल, ओओएच और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ सहज इंटीग्रेशन प्रदान करता है। जब भी उत्कृष्ट बाथ स्पेसेस की बात आती है, तो क्यू एक श्रेष्ठ विकल्प के रूप में सामने आता है। यह कैंपेन इस बात का जीता-जागता उदाहरण है।

व्यता के साथ ग्रेस, लक्जरी और कंटेम्पररी डिजाइन्स के माध्यम से बाथ स्पेस की कल्पना को ब्रांड कैसे पूरा करता है, यह नया कैंपेन इसे बखूबी दर्शाता है। टीवीसी, लेट टाइम वेट में अदाकारा अहाना कुमरा को अपनी शादी के लिए तैयार होने के दौरान थोड़ा नर्वस और तनावपूर्ण महसूस करते हुए दिखाया गया है। हालाँकि, जैसे ही अहाना अपने बाथरूम में कदम रखती हैं, वैसे ही लक्जरी और आराम की दुनिया में पहुँच जाती हैं। भीतर पहुँचते ही थोड़ी देर बाद अहाना की चिंता कम हो जाती है, क्योंकि क्यू बाथ लॉन्ज का अनुभव उनके मन को शांत कर देता है।
जहाँगीर इर्रोनी, डायरेक्टर, इंकनट डिजिटल, ने कहा, क्यू के यूरोपियन लक्जरी के इस दृष्टिकोण को जीवंत करना हमारे लिए बेहद गर्व का विषय है। इसके तमाम प्रोडक्ट्स उत्तम हैं और निस्संदेह घर की शोभा बढ़ाने में कारगर हैं। पहली बार ब्रांड की प्रकृति को सुनने और समझने के तुरंत बाद हमने इसके लिए सुंदर, स्मार्ट और आकर्षक व्यक्ति को कास्ट करना तय कर लिया था। यह सब देखते हुए हमने अहाना कुमरा को सटीक विकल्प के रूप में पाया। कुल मिलाकर, क्यू टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »