NEW English Version

रिपब्लिक डे स्पेशल : ज़ी सिनेमा प्रस्तुत करता है ‘राष्ट्र कवच ओम’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

इस रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी को ज़ी सिनेमा फिल्म ‘राष्ट्र कवच ओम’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ हमारे बेमिसाल देश का जश्न मना रहा है, जिसे हम अपना घर कहते हैं। जासूसी अभियानों, उच्चस्तरीय सरकारी गुप्तचर गतिविधियों, साजिशों और खुद से पहले अपने देश की सुरक्षा करने वाले एक पैरा कमांडो के साथ यह एक्शन-पैक्ड थ्रिलर मूवी रिपब्लिक डे पर देखने के लिए एक परफेक्ट फिल्म है, जो आपके दिलों में देशभक्ति का जज़्बा और वतन के लिए गर्व का एहसास जगा देगी। इस फिल्म में हमें चौंकाते हुए आदित्य रॉय कपूर एक अभूतपूर्व अवतार में नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने एक कमांडो का रोल निभाया है। हम अपने देश के दिल की धड़कन को देश के सिपाही के रोल में देखेंगे।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने दमदार एक्शन सीक्वेंस बखूबी निभाए हैं, साथ ही संजना सांघी, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, प्रकाश राज भी महत्वपूर्ण रोल्स में नजर में आए हैं, जो इस पल में अपना फ्लेवर लेकर आते हैं। दिलचस्प कहानी के साथ-साथ रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन हमें देशभक्ति, विश्वास और विश्वासघात के गलियारों में ले जाता है, जहां इसका इंटेंस क्लाइमैक्स आपको इस फिल्म से बांध लेगा। तो इस रिपब्लिक डे पर आप भी अपने दिलों में देशभक्ति का जज़्बा जगाकर सत्य के इस युद्ध में शामिल हो जाइए, राष्ट्र कवच ओम के साथ, 26 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »