NEW English Version

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बी.वी. भूमराड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लेटिनम जुबली समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

KLE सोसाइटी ने लगभग 107 साल तक लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन में विद्या का दीप जलाने का काम किया है

Description: C:\Users\Sarla\Downloads\107A1232.jpeg

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीअमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में बी.वी. भूमराड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लेटिनम जुबली समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, विश्व धर्म चेतना मंच, तिरुपति के स्वामी ब्रह्मऋषि गुरुदेव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती है और देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्र भारत के पहले सेना अध्यक्ष के.एम. करिअप्पा की भी जयंती है जिन्होंने अपनी वीरता से भारतीय थल सेना के कई सारे लक्ष्य तय कर उन्हें प्राप्त किया। शाह ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक की 75 साल की इस यात्रा में भारत ने समग्र विश्व के अंदर निर्विवाद रूप से अपना स्थान मजबूत कर पूरे विश्व को भारत की क्षमता से परिचय करवाया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसायटी (KLE) ने  लगभग 107 साल तक लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन में विद्या का दीप जलाने का काम किया है।

Description: C:\Users\Sarla\Downloads\107A1268.jpeg

अमित शाह ने कहा कि 1916 से एक छोटे से स्कूल से यात्रा शुरू हुई KLE सोसायटी की यात्रा आज 294 इंस्टिट्यूशन तक पहुंची चुकी है। इसमें लगभग 1,38,000 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 107 साल तक बिल्कुल लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से इस सोसाइटी का चलना समग्र देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज 4000 से ज्यादा बेड के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में KLE सोसाइटी बहुत बड़ा योगदान दे रही है जिसमें 1700 स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसी हैं जिसमें गरीब से गरीब का मुफ्त इलाज होता है। श्री शाह ने कहा कि KLE टेक्निकल यूनिवर्सिटी का 1947 से लेकर आज तक उज्जवल इतिहास रहा है और बहुत सारे विद्यार्थियों ने यहां से निकल कर देश व दुनिया के कई क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बने  3500 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया गया है, जिसमें बैडमिंटन और स्क्वाश के दो-दो कोर्ट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल का एक-एक कोर्ट और टेबल टेनिस की सुविधाएं हैं और लड़कों व लड़कियों के लिए दो अलग-अलग जिम बनायी गयी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि KLE सोसाइटी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी से अपने एक विद्यार्थी को ओलंपिक में खिलाने का जो वादा किया है, वह बहुत जल्द पूरा होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं खोली हैं। आज देश में IIT की संख्या 16 से बढ़कर 23, IIM 13 से 20, IIIT 9 से 25, AIIMS 7 से 22, मेडिकल कॉलेज 387 से 596 और विश्वविद्यालयों की संख्या 723 से बढ़कर 1,043 हो गई है, ये दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने शिक्षा का आधार और व्याप बढ़ाने का काम किया है। इसके अलावा कॉलेजों की संख्या भी 36 हज़ार से बढ़ाकर 48 हज़ार करने का काम मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज से उत्तर कर्नाटक में ही नेश्नल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस भी खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक साइंस आने वाले दिनों में देश में बहुत बड़ा क्षेत्र बनने वाला है और इस क्षेत्र में ट्रेंड ह्यूमन रिसोर्स प्राप्त हो, इसके लिए हमने नेश्नल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाई है। मोदी जी का ये विज़न विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए ढेर सारी संभावनाएं खोलने वाला है क्योंकि आने वाले दिनों में 6 साल से अधिक सज़ा वाले अपराधों में फॉरेंसिक एवीडेंस को हम अनिवार्य करने जा रहे हैं और अगर ये होता है तो देश में कम से कम 50 हज़ार से ज़्यादा फॉरेंसिक साइंस के साइंटिस्ट की ज़रूरत होगी। इसी कड़ी में गांधीनगर स्थित नेश्नल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का देश में नौवां कैंपस बनाने का काम आज यहां शुरू हो रहा है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2022 में भारत ने  लगभग 400 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया। प्रधानमंत्री जी ने देश में बहुत सारी व्यवस्था बनाई हैं। पहले स्टार्टअप के क्षेत्र में कोई इनीशिएटिव नहीं लिया गया, 2014 में देश में केवल तीन यूनिकॉर्न स्टार्टअप थे, वहीं आज 70000 से ज्यादा स्टार्टअप बन चुके हैं, इनमें 75 से ज्यादा यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं, 30% से ज्यादा स्टार्टअप छात्राओं ने बनाए हैं। उन्होंने कहा कि 45% स्टार्टअप टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के हैं  जो यह दर्शाता है कि देश के युवाओं में भरपूर जोश और क्षमता है और वे कहीं भी रहें उनकी उड़ान को अब कोई रोक नहीं सकता

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश के लिए जान देना सबके भाग्य की बात नहीं है मगर देश के लिए अपना जीवन जीने का अधिकार सबके पास है। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल कर लें लेकिन लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि हमें एक महान भारत की रचना करनी है और विश्व में भारत को प्रथम स्थान पर लाना है।  यहां पढ़ने वाले टेक्निकल के छात्र विश्व में सबसे बड़े टेक्नोक्रेट बनें मगर साथ-साथ यह लक्ष्य भी रखें कि भारत विश्व में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सर्वप्रथम हो जाए। साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »