NEW English Version

73वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कम्पटीशन सेक्शन में दिखाई जाएगी “आत्मापम्फलेट” 

मुस्कान सिंह

आत्मापैम्फलेट’ ऐसी पहली मराठी फिल्म है, जिसमें ज़ी स्टूडियोज, आनंद एल राय और भूषण कुमार जैसे तीन दिग्गजों को एक साथ लाया गया है। फिल्म को नेशनल अवार्ड विनर परेश मोकाशी द्वारा लिखा गया है और निर्देशन में डेब्यू कर रहे आशीष बेंडे द्वारा निर्देशित किया गया है। ज़ी स्टूडियोज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फिल्मों की अपनी विशाल श्रंखला में एक और फिल्म को शामिल किया है। फिल्म को जनरेशन 14 प्लस कॉम्पिटिशन केटेगरी में चुना गया है। आत्मापम्फलेट को परेश मोकाशी ने लिखा है, जिन्हें हरिश्चंद्रची फैक्ट्री (2009), और हाल ही में ‘वालवी’ (2023) जैसी फिल्मों के लेखन व निर्देशन के लिए सराहा गया है। फिल्म एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अपनी क्लासमेट से प्यार हो जाता है। यह एक तरफा प्यार की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो अपने आस पास नाटकीय तरीके से सामाजिक-राजनीतिक बदलावों के साथ आगे बढ़ती है। फिल्म में ओम बेंदखले, प्रांजलि श्रीकांत भीमराव मुडे और केतकी सराफ भी प्रमुख भूमिकाओं में 

नज़र आएंगी।

निर्देशक आशीष अविनाश बेंडे कहते हैं, “यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे बड़ा दिन है। फिल्ममेकिंग के लिए मेरे जुनून को आगे बढ़ाने का सफर कॉलेज के समय से ही शुरू हो गया था, और सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक में, मेरे निर्देशन में बनी पहली फिल्म के चयन के साथ, यह अपने पीक पर पहुंच गया है। दुनिया का! जहां तक फिल्म का सवाल है, यह प्रोसेस मेरे लिए एक रोलरकोस्टर की सवारी रही है। कोविड-19 महामारी, और लॉकडाउन सहित कई चुनौतियों के बावजूद, मेरी टीम में, सभी ने अपना 100 प्रतिशत दिया और परिणाम सामने हैं जिसके सभी गवाह हैं। ऐसे समय में जब दुनिया युद्ध देख रही है, यह फिल्म प्यार फैलाने की बात करती है।”

इस अविश्वसनीय उपलब्धि पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए, निर्माता आनंद एल राय ने कहा, “यह देखना बहुत अच्छा है कि रीजनल अब ग्लोबल हो रहा है और विशेष रूप से प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में अपनी जगह बना रहा है। आत्म-पंफलेट का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव है। यह हमारे प्रोडक्शन हाउस, कलर येलो प्रोडक्शंस के लिए एक विशेष फिल्म है।  

टी-सीरीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भूषण कुमार कहते हैं, “आत्मापम्फलेट एक प्यारी कहानी है जो भारत, विशेष रूप से महाराष्ट्र के सार को, सही ढंग से पकड़ती है! रीजनल कंटेंट को ग्लोबल फिल्मों के मानचित्र पर रखना आश्चर्यजनक है और प्रतिष्ठित बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आशीष बेंडे द्वारा संचालित इस प्योर मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट का यह प्रीमियर, साबित करता है कि क्वालिटी कंटेंट सीमाओं से परे है!”

ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ शारिक पटेल ने कहा, “बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘आत्मापम्फलेट’ का चयन, मराठी सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर पेश करेगा। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में लीडिंग स्टूडियो और स्टेकहोल्डर के रूप में, यह ग्लोबल लेवल पर स्थानीय कहानी कहने की शक्ति में हमारे विश्वास को और मजबूत करता है।

आत्मापम्फलेट परेश मोकाशी द्वारा लिखित और डेब्यू डायरेक्टर आशीष बेंडे द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय द्वारा किया गया है, जिसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कनुप्रिया ए अय्यर, ज़ी स्टूडियोज और मायाभा द्वारा निर्मित किया गया है।

ज़ी स्टूडियोज के बारे में

आईएफएफआर 2023 में जोराम के आधिकारिक चयन के बाद, बर्लिनले मार्केट सेलेक्ट्स 2023 में ‘ब्राउन’ का चयन, और शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में ‘लॉस्ट’ ओपन होने और पिछले साल सितंबर में आयोजित सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म वाल्वी को जीतने के बाद, ज़ी स्टूडियोज लगातार ऐसा कंटेंट बना रहा हैं जिसे ग्लोबल लेवल पर स्वीकार किया जा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »