NEW English Version

शानदार ‘खादी फैशन शो’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

 ‘राष्ट्र के लिए खादी’ और ‘फैशन के लिए खादी’ की सोच को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने  जनवरी, 2023 को ‘कच्छ के रण’ में साल्ट-पैन (समुद्र का किनारा, जहां नमक बनाया जाता है) की सफेद जमीन पर एक रोमांचक मेगा ‘खादी फैशन शो’ का आयोजन किया गया। कच्छ के रण में आयोजित यह मेगा कार्यक्रम केवीआईसी का इस तरह का पहला आयोजन था। इसका उद्देश्य खादी को देश-विदेश के बाजार में युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाना और सांस्कृतिक विरासत व कला को बढ़ावा देना था। इसका आयोजन केवीआईसी के ‘खादी के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ के प्रयासों से किया गया था। इस केंद्र का उद्देश्य खादी के नए आयाम स्थापित करना, खादी वस्त्र-परिधान के उत्कृष्ट डिजाइन को और अधिक बढ़ावा देना, खादी फैशन के प्रचार के लिए सहायक उपकरण को प्रोत्साहन देना और पूरे विश्व में खादी को एक ब्रांड के रूप में बढ़ावा देना है। गुजरात के गांधीनगर स्थित निफ्ट के छात्रों ने इस खादी फैशन कार्यक्रम में फैशन कैटवॉक करके इस आयोजन को और अधिक मनमोहन बनाया।

इस अवसर पर केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आयोग ने पहली बार ‘कच्छ के रण’ में इस तरह का एक रोमांचक खादी मेगा फैशन शो आयोजित किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह ‘खादी’ के ब्रांड प्रचार का माध्यम बनेगा और खादी प्रेमियों के बीच नए डिजाइनों का प्रचार-प्रसार करेगा। इसके अलावा यह विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों में प्रेरणा स्रोत बनेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को आगे बढ़ाएगा। इस रण शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकगायक बोरेलाल ने स्थानीय लोगों के बीच प्रसिद्ध लोकगीतों को प्रस्तुत किया, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »