NEW English Version

अमृत काल में खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर माननीय उप-मुख्यमंत्री (उ. प्र. सरकार)

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2023 का भव्य उद्घाटनˈ

वाराणसी : संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2023 का भव्य उद्घाटन समारोह माननीय उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य (उत्तर प्रदेश सरकार) के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता वाराणसी के डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, लमही, वाराणसी में दिनांक 1 फरवरी से 4 फरवरी 2023 तक चलेगी। संस्था सचिव राहुल सिंह जी ने पधारे सभी अतिथियों का स्वागत एवं मुखर अभिनंदन किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को देश विदेश से पधारे मार्च पास्ट की टीम द्वारा पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई। विद्यालय की छात्रा एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रिया सिंह (कक्षा 12) ने खेल के सभी अधिकृत नियमों का पालन करने हेतु सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों में  अनिल राजभर जी (कैबीनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) विद्यासागर राय (महानगर अध्यक्ष भाजपा),  हंसराज विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष, भाजपा), डॅा. चेतनारायण सिंह(पूर्व एमलसी), डॅा. सुनील पटेल विधायक रोहनिया (अ.दल), श्रीमती मृदुला जायसवाल ,श्रीमती पूनम मौर्या जी (अध्यक्ष जिला पंचायत) इत्यादि विशेष रूप से सम्मिलित हुए। नेशनल एथलेटिक्स मीट में अनेेकता में एकता को दर्शाता भारत दर्शन समूह नृत्य सहित प्रेरणादायी समूह गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘आजादी के अमृत काल में खिलाड़ियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है, जब उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत को वैश्विक पटल पर सार्थक किया है। खेलो इंडिया का मंत्र स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।ˈˈ संस्था की निदेशिका डाॅ. वन्दना सिंह जी, विद्यालय के सह-निदेशक आयुष्मान सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा. नीलम सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों को आगामी तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा के लिए अनेकानेक शुभकामनाएँ प्रदान की। 

उद्घाटन समारोह में खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ अण्डर-17 बालक-बालिका वर्ग एवं अण्डर-19 बालक-बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ के साथ हुआ। जिसमें अण्डर- 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान विशाल पाल (इम्पिरीयल पब्लिक स्कूल,वाराणसी) तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मृदिनी(विस्टा सेकेण्डरी स्कूल,हैदराबाद) ने प्राप्त किया। अण्डर- 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हरीश डी (अद्वैत इण्टर नेशनल एकेडिमी,चेन्नई) तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रभिति राव (सेण्ट जेवियर स्कूल,दिल्ली) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र पाण्डेय एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »