NEW English Version

सुश्री उषा ठाकुर ने फेस्टिवल के पहले संस्करण का किया शुभारंभ

हिंदुस्तान का दिल धड़काने का प्रयास है गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल-मंत्री सुश्री ठाकुर

मंदसौर : पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल पर्यटकों को एक अनूठा रोमांच और साहसिक गतिविधियों का अनुभव देगा। यह पर्यटन विभाग का हिंदुस्तान का दिल धड़काने का प्रयास है। मंत्री सुश्री ठाकुर गांधी सागर मंदसौर में गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल के प्रथम संस्करण के शुभारंभ को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि गांधी सागर डैम विदेशी और देश के सैलानियों के लिए शांति का टापू की तरह है। यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ वैलनेस का लाभ भी पर्यटक ले सकेंगे।  

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि लैंड, वॉटर और एयर एडवेंचर के खूबसूरत मिश्रण वाला यह फेस्टिवल मंदसौर जिले के लिए कई मायनों में महत्त्वपूर्ण होगा, जो न सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण से सकारात्मक होगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि गांधी सागर में चतुर्भुज नाला के शैल चित्र बेहद अद्भुत हैं, ये अपनी कहानी दुनिया को बता रहे हैं। नवाचारों के कारण आज पर्यटन विभाग अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। पर्यटन को और चरम पर ले जाना है।

अपर प्रबंध संचालक टूरिस्ट बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए एक शानदार फेस्टिवल है, जो उन्हें शहर की हलचल से दूर प्राकृतिक परिवेश में ले जाता है। फ्लोटिंग फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी, लाइव संगीत और भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा, गांधीसागर जलाशय के पास कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा। प्रत्येक लक्जरी टेंट को प्रीमियम सुविधाओं, लजीज़ स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स की सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है।

1 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक चलने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन और लल्लू जी एंड संस द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 90 दिनों तक टेंट सिटी और 6 माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज़ का लुफ्त उठाया जा सकेगा। पाँच दिवसीय फ्लोटिंग फेस्टिवल में संस्कृति कार्यक्रम, लाइव संगीत शो और कला और शिल्प बाज़ार का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 3 महीने तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और 6 महीने तक साहसिक गतिविधियाँ चलती रहेंगी। फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी और लाइव म्यूजिक शामिल होगा। इनके अलावा गांधी सागर जलाशय के किनारे कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 • उत्सव 1 से 5 फरवरी 2023 तक 5 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा

 • पर्यटकों के लिए टेंट सिटी 1 फरवरी से 30 अप्रैल 2023 तक 3 महीने तक चलेगी

 • एडवेंचर गतिविधियाँ 1 फरवरी से 30 जुलाई 2023 तक 6 महीने तक जारी रहेंगी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक देवी लाल धाकड़, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »