NEW English Version

के ब्यूटी की पहली किस प्रूफ मैट लिक्विड लिपस्टिक लॉन्च की: कैटरीना कैफ ने

नई रेंज ग्लैम से भरपूर है, जिसे होठों को पोषण देते हुए लम्बे समय तक बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है

एक ही स्वाइप वाला दमदार प्रोडक्ट अब 12 खूबसूरत और शानदार शेड्स में उपलब्ध फरवरी 2023 सौंदर्य के पूरक, के ब्यूटी (Kay Beauty) के तहत कटरीना कैफ ने किस प्रूफ मैट लिक्विड लिपस्टिक लॉन्च की है। के ब्यूटी की यह शानदार नो-ट्रांसफर मैट लिक्विड लिपस्टिक आपके किस एक्सपीरियंस को सबसे खास बनाने का वादा करती है। इस नई स्टैन फ्री लिपस्टिक में शानदार मैट्स के 12 क्रश शेड्स शामिल हैं, जो भारतीय महिलाओं के लिए हर तरह की स्किन टोन के लिए उपयुक्त हैं। चाहे वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ स्पेशल डिनर का प्लान हो या फिर लड़कियों द्वारा मनाए जाने वाले गैलेंटाइन्स डे के लिए ब्रंच का, सुबह से शाम तक एक स्वाइप के टिके रहने की चाह सभी लड़कियों के मन में होती है और कहीं ना कहीं इसकी जरूरत भी होती है, क्योंकि बार-बार इसे अप्लाई करना अनुचित होता है। #makeupthatkares  के ब्रांड के वादे पर खरा उतरते हुए, ये फॉर्मूलेशन्स ग्रेपसीड ऑइल से समृद्ध हैं। विटामिन ई का यह समृद्ध स्रोत आपके होठों को तुरंत मॉइश्चराइज करता है और रेड रास्पबेरी, होंठों को बाहरी नुकसान से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करती है।


मैट लिक्विड लिपस्टिक शेड के नाम कम्युनिटी बिल्डिंग की हमारी मजबूत भावना से प्रेरित हैं, जो हमें एक साथ लाते हैं। इस रेंज में 12 लक्जरियस शेड्स शामिल हैं। चाहे आप परफेक्ट रेड, डेली न्यूड्स, जॉयफुल पिंक की तलाश में हों या फिर मॉव्स और प्लम्स के, के ब्यूटी मैट लिक्विड लिपस्टिक्स आपको हर तरह के लुक के लिए परफेक्ट बनाती हैं। यहाँ तक कि पूरे दिन के बाद भी, इसका वजन रहित फॉर्मूला आपके होंठों की प्रकृति को बरकरार रखता है और सूखने नहीं देता है। अनोखा फ्लेक्सी-टिप ऐप्लिकेटर सिर्फ एक स्वाइप में खूबसूरत शेड प्रदान करता है।
यह लिक्विड लिपस्टिक्स का एडवांस वर्जन है, क्योंकि इसे मेकअप रिमूवर की आवश्यकता के बिना हल्के साबुन और पानी से आसानी से हटाया जा सकता है। अपने बोल्ड कलर पेऑफ और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला के साथ, यह वास्तव में आपके सपनों का लिप प्रोडक्ट है, जो पैराबेन, शाकाहारी और सॉफ्ट टच प्रदान करता है। कैटरीना कैफ कहती हैं, मैं एक क्लासिक लिक्विड लिपस्टिक बनाना चाहती थी, जो वास्तव में आरामदायक होने के साथ ही होठों से हटे नहीं। हर शेड सरल और खूबसूरत है, जो इसे सुबह से शाम तक हर दिन इस्तेमाल करने के लिए आदर्श बनाता है।

ये लिक्विड लिपस्टिक्स बेहद स्मूद हैं, जो आपके होठों पर खिंचाव नहीं लाती हैं और चिपचिपा महसूस किए बिना पूरे दिन बनी रहती हैं। हमारे केयर इंग्रेडिएंट्स- ग्रेपसीड ऑइल और रेड रास्पबेरी यह सुनिश्चित करते हैं कि इनका फॉर्मूला आपके होंठों को अपने बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ बाहरी नुकसान से बचाता है।
विशाल गुप्ता, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, नायका ब्रांड्स, कहते हैं, विगत कुछ वर्षों में, के ब्यूटी की पहचान काफी तेजी से बढ़ी है, और हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रांड और हमारे पोर्टफोलियो को विकसित करना जारी रखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

नई रेंज ग्लैम से भरपूर है, जिसे होठों को पोषण देते हुए लम्बे समय तक बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। लिक्विड लिपस्टिक के इस शानदार लॉन्च के साथ हमें विश्वास है कि ये 12 शेड्स पूरी तरह से भारतीय स्किन टोन के पूरक होंगे, जो निश्चित रूप से हर हैंडबैग में जगह बना ही लेंगे। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »