NEW English Version

दौड़ के माध्यम से, बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने और उनकी शारीरिक गतिविधि के माध्यम से प्रतिरक्षा को मजबूती देने के लिए प्रेरित

बच्चों के कल्याण और भोजन की अच्छी आदतों को बढ़ावा देने के लिए लुपिन ने की एप्टीवेट चैंपियन रन की शुरुआत

लुपिन लिमिटेड के कंज्यूमर हेल्थकेयर डिवीज़न, लुपिन लाइफ ने 12 फरवरी, 2023 को पहली बार एमएमआरडीए ग्राउंड्स, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में ‘एप्टीवेट चैंपियन रन फॉर किड्स’ की घोषणा की। एप्टिवेट चैंपियन रन पेरेंट्स और बच्चों को शारीरिक गतिविधियों और बेहतर भूख के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

एप्टिवेट चैंपियन रन में बच्चों के लिए दौड़ की तीन श्रेणियों की पेशकश की गई है। इसमें 4-7 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए विशेष रूप से अपने माता-पिता के साथ 500 मीटर की दौड़, 8-10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 1.5 किलोमीटर की समयबद्ध दौड़ और 11-13 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 2.5 किलोमीटर की समयबद्ध दौड़ शामिल है। आयोजन के संपन्न होने के दौरान तमाम नन्हें प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि के प्रतीक के रूप में प्रमाण पत्र और पदक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दौड़ के बाद ट्रैंपोलाइन्स, बाउंसी कैसल्स, टॉय ट्रेंस, ज़ुम्बा सेशंस जैसी अन्य गतिविधियों को शामिल किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होंगी। अभिनेत्री और दो बच्चों की माता नेहा धूपिया, आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी और विजेताओं को ट्रॉफीज़ से सम्मानित करेंगी। 

इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से लुपिन लाइफ मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के बच्चों को एप्टिवेट चैंपियन रन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लुपिन का एप्टिवेट सिरप बच्चों की भूख को स्वाभाविक रूप से बढ़ाकर उनके स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बढ़ाने में मदद करता है। यह फॉर्मूलेशन आँवला, गिलोय और पिप्पली जैसे 100% आयुर्वेदिक अवयवों द्वारा निर्मित है, जो न सिर्फ बच्चों की प्रतिरक्षा में सुधार करता है, बल्कि स्वाभाविक रूप से बच्चों में ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाता है।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, राजीव सिब्बल, प्रेसिडेंट- इंडिया रीजनल फॉर्मूलेशन, लुपिन, ने कहा, “एप्टीवेट चैंपियन रन फॉर किड्स सिर्फ दौड़ तक ही सीमित नहीं है, यह एक उत्सव है, जो बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए हमारी प्रतिबद्वता व्यक्त करता है। हम आशा करते हैं कि इस दौड़ के माध्यम से, हम बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने और उनकी शारीरिक गतिविधि के माध्यम से प्रतिरक्षा को मजबूती देने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। हम चाहते हैं कि पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ इस शानदार और सार्थक कार्यक्रम में शामिल हों और हमारे मिशन के प्रति समर्थन दें।” मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »