NEW English Version

नेटफ्लिक्स ने अपनी नई डॉक्यु-सीरीज़ ‘द रोमैंटिक्स’ में महान फिल्म-निर्माता यशचोपड़ा और यश राज फिल्म्स की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पेश की!

मुम्बई: विश्व की प्रमुख मनोरंजन सेवाओं में से एक, नेटफ्लिक्स अपनी नई चार पार्ट की डॉक्यु-सीरीज़, ‘द रोमैंटिक्स’ में महान फिल्म-निर्माता यश चोपड़ा और यश राज फिल्म्स की 50 सालों की समृद्ध विरासत प्रस्तुत कर रहा है। भारतीय फिल्म उद्योग को विश्व में लोकप्रियता दिलाने में 50 सालों से ज्यादा समय तक वाईआरएफ की भूमिका और उनके प्रभाव को देखते हुए नेटफ्लिक्स कल इस डॉक्यु-सीरीज़ का ट्रेलर जारी करेगी।

नेटफ्लिक्स यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 फरवरी, 2023 को पूरी दुनिया में ‘द रोमैंटिक्स’ रिलीज़ करेगा। यश चोपड़ा की लोकप्रिय रोमांटिक फिल्मों जैसे सिलसिला, लम्हे, कभी- कभी, वीर-ज़ारा, दिल तो है, चांदनी, जब तक है जान, आदि के कारण उन्हें रोमांस का पिता माना जाता है। ‘द रोमैंटिक्स’ का निर्देशन स्मृति मुंद्रा ने किया है, जो इंडियन मैच मेकिंग एवं नेवर हैव आई एवर फ्रेंचाइजी की शानदार सफलता के बाद नेटफ्लिक्स में लौटी हैं। ऑस्कर व एमी पुरुस्कारों के लिए नामित फिल्म निर्माता की यह डॉक्यु-सीरीज़, ‘द रोमैंटिक्स’ साल 2023 के लिए नेटफ्लिक्स के आगामी कार्यक्रमों की शुरुआत कर रही है।

इस डॉक्यु-सीरीज़ में मशहूर सितारों के साथ हिंदी फिल्म जगत के 35 लोकप्रिय कलाकारों की आवाजें होंगी, जिनमें वाईआरएफ के साथ काम करने वाले मेगा स्टार भी शामिल है और इसमें बॉलीवुड और मुख्य बॉलिवुड सितारों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए वाईआरएफ की भूमिका व प्रभाव के नजरिए से बॉलिवुड के इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।

इस सहयोग के बारे में मोनिका शेरगिल, वीपी- कंटेंट, नेटफ्लिक्स ने बताया, “मुझे याद है कि किंग ऑफ रोमैंस, यश चोपड़ा की फिल्मों ने किस प्रकार हिंदी सिनेमा में भावनाओं और व्यक्ति के महत्व को बढ़ाकर सांस्कृतिक परिवर्तन लाया और दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में से एक को आज के स्तर तक पहुँचाने में मदद की। प्रसिद्ध गानों, कहानियों, और यादों के साथ हम क्रिएटिव पॉवरहाउस, वाईआरएफ और स्मृति मुंदरा के साथ साझेदारी में ‘द रोमैंटिक्स’ विश्व के दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दिलचस्प डॉक्युमेंट्री सीरीज़ में एक विश्वस्तरीय स्टूडियो बनाने की यश चोपड़ा और उनके बेटे आदित्य चोपड़ा की सच्ची और प्रमाणिक कहानी दिखाई गई है। यह दर्शकों को बॉलिवुड फिल्मों के इतिहास में सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक के जीवन की झलक प्रदान करेगी।“

यशराज फिल्म्स इस समय बहुत उत्साहित है क्योंकि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में चौथी फिल्म, पठान ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान बना रही है और इसने हिंदी फिल्म उद्योग में बनाए गए कलेक्शन के पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वाईआरएफ ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, वॉर, सुल्तान, एक था टाईगर, टाईगर जिंदा है, रब ने बना दी जोड़ी, मोहब्बतें, धूम फ्रेंचाईज़ी आदि शामिल हैं। इसने चक दे! इंडिया, दम लगा के हईशा, मर्दानी, बैंड बाजा बारात जैसी उल्लेखनीय और हिट फिल्मों का निर्माण भी किया है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »