NEW English Version

भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की प्रथम कृषि प्रतिनिधि बैठक के आतिथ्य के लिए इंदौर तैयार

तीन दिवसीय कार्यक्रम, प्रथम एडीएम का आयोजन 13-15 फरवरी 2023 के दौरान इंदौर में किया जाएगा। इस बैठक में जी 20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण पोषक अनाज और इसके मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन के स्टॉल होंगे। कृषि कार्य समूह के प्रथम एडीएम के दौरान, कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहले दिन दो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग लेंगे, जिसके बाद सहभागी सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी।

तीसरा दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख प्रदेय उत्पादों पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी सत्र होगा जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान, शिष्टमंडलों को राजवाड़ा महल की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण के माध्यम से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव प्राप्त होगा। भव्य रात्रि भोज और सांस्कृतिक प्रदर्शनों से भारतीय व्यंजनों एवं संस्कृति का आस्वादन प्रदान किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »