NEW English Version

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा – 2022 दो चरणों में हुई संपादित

मिश्रीलाल पंवार

जोधपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 जोधपुर जिला मुख्यालय पर रविवार को चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ सम्पादित हुई। परीक्षा समन्वयक एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट(शहर, प्रथम) डॉ. भास्कर बिश्नोई ने बताया कि सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 62 परीक्षा केन्द्रों पर तथा सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक 36 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए प्रथम पारी की परीक्षा में कुल 17 हजार 405 अभ्यर्थियों में से 7 हजार 666 अभ्यर्थी उपस्थित (44.04 प्रतिशत) तथा 9 हजार 739 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी की परीक्षा में कुल 9 हजार 474 अभ्यर्थियों में से 3 हजार 954 अभ्यर्थी उपस्थित (41.74 प्रतिशत) व 5 हजार 520 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 12 सतर्कता दल तथा पेपर वितरण के लिए 20 उप समन्वयक नियुक्त किये गए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »