NEW English Version

जयपुर के मोहरपाल सैन के सर सज़ा ‘द अल्टीमेट जूनियर जगजीत सिंह’ का ताज़

मैंने किसी प्रतियोगिता में इस प्रकार का चुनौतीपूर्ण फाइनल मुकाबला पहले कभी नहीं देखा : मोहरपाल सैन

ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर ट्रूपल द्वारा आयोजित जूनियर जगजीत सिंह ग़ज़ल प्रतियोगिता सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। देश के पहले वर्चुअल म्यूजिकल रियलिटी शो में जयपुर के मोहरपाल सैन को ‘दी अल्टीमेट जूनियर जगजीत सिंह’ टाइटल से नवाज़ा गया। तीनों फाइनलिस्ट के बीच हुए कड़े मुकाबले में लुधियाना की गुरमिंदर कौर फर्स्ट रनर-अप रहीं, वहीं भोपाल के अजय श्रीवास्तव सेकंड रनर-अप रहे। फाइनल मुकाबले को और अधिक चुनौतीपूर्ण बनाते हुए चैनल के को-फाउंडर व कार्यक्रम के सूत्रधार अतुल मलिकराम ने फाइनलिस्ट को सरप्राइज टास्क दिया, जिसमें उन्हें जगजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई ठुमरी पेश करने को कहा गया। इसकी तैयारी के लिए फाइनलिस्ट को महज 5 मिनट का समय दिया गया। एक मुश्किल जजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जज मुन्नवर राशिद खान ने ठुमरी में भाव के महत्व को बखूबी उकेरने के मामले में मोहरपाल को सर्वश्रेष्ठ पाया। जबकि मखमली आवाज के लिए तीनों ही प्रतिभागियों को सबसे अधिक सराहना मिली। सभी को सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैंपर और पुरस्कार इत्यादि से सम्मानित किया गया। उज्जैन के महेश निर्मल व सहरसा, बिहार के शंकर बिहारी समेत कुल 5 प्रतिभागियों के साथ लगभग चार माह चली इस गजल प्रतियोगिता के तीसरे सीजन को जगजीत जी के जन्मदिवस पर अंतिम रूप दिया गया।

द अल्टीमेट जूनियर जगजीत सिंह टाइटल अपने नाम करने की ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए मोहरपाल सैन ने कहा, “मैंने किसी प्रतियोगिता में इस प्रकार का चुनौतीपूर्ण फाइनल मुकाबला पहले कभी नहीं देखा। मुझे गजल सम्राट का टाइटल अपने नाम करने पर बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है। हमें इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला और हम आभारी हैं कि ट्रूपल हमें ऐसा प्रभावशाली मंच उपलब्ध करा रहा है।”   

जज मुन्नवर राशिद खान ने गजलों और जगजीत जी की लोकप्रियता बनाये रखने के लिए ट्रूपल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सौभाग्य की बात है कि मैं जज के रूप में इतने बड़े कार्यक्रम के साथ, लंबे समय तक के लिए जुड़ पाया। महत्वपूर्ण बात है कि कार्यक्रम से हर उम्र के एक से बढ़कर एक गज़ल गायक जुड़ रहे हैं। जो प्रतिभाशाली हैं, और गजलों को जीवंत बनाये रखने में अमूल्य योगदान देंगे। ऐसे नायाब हीरों को तराशने के लिए टीम ट्रूपल का धन्यवाद।”

चैनल को-फाउंडर व जूनियर जगजीत सिंह कार्यक्रम के सूत्रधार अतुल मलिकराम ने कहा कि, “यह जगजीत जी के सम्मान में देश का अपने आप में ऐसा पहला वर्चुअल रिएलिटी शो है जिसे सफलतापूर्वक तीन साल से आयोजित किया जा रहा है। ये जगजीत जी और ग़जलों के प्रति सभी के प्रेम व स्नेह, और कार्यक्रम में लगी टीम की प्रतिबद्धता से संभव हो सका है। मैं सभी विनर्स के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, और हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”    

इस अवसर पर दर्शकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते चैनल हेड इक़बाल पटेल ने कहा, “तीन सफल सीजन के बाद हम चौथे की तैयारी में जुट जायेंगे। हमारे लिए जूनियर जगजीत की लोकप्रियता और इसके प्रभाव को बढ़ता देखना सबसे महत्वपूर्ण है। हम कुछ नए कांसेप्ट और ट्विस्ट के साथ चौथे सीजन को अधिक विश्वसनीय बनाएंगे। हमें उम्मीद है पूरे देश से प्यार व समर्थन हमें ऐसे ही मिलता रहेगा।”

10 अक्टूबर 2022 से शुरू हुए इस अनोखी ग़ज़ल प्रतियोगिता को सफल बनाने में डिजिटल हेड पवन त्रिपाठी, कॉडिनेटर रित्वी साहू, होस्ट नंदिता राय, रोहित चंदेल व पूरी ट्रूपल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए। इन्हें चार ऑडिशन राउंड में बांटा गया था। जिससे कुल 13 प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इनमें से कुल 5 प्रतिभागियों को फाइनल का टिकट मिला, जिसके दूसरे राउंड में टॉप 3 प्रतिभागियों के साथ फाइनल संपन्न किया गया। प्रख्यात गज़ल गायक, लेखक व कम्पोज़र डॉ अनिल शर्मा स्पेशल गेस्ट के रूप में कार्यक्रम से जुड़े तथा कलकत्ता के मशहूर गज़ल गायक मुन्नवर राशिद खान, शो के जज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के विगत दो सीजन में जयपुर के अखिल सोनी व गुना के महेश राव ने जूनियर जगजीत का खिताब अपने नाम किया था। इस बार यह टाइटल जयपुर के ही मोहरपाल सैन के सर सजा है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »