NEW English Version

शादी लाइव इवेंट्स में मेम्‍बर्स एक घंटे के भीतर 10 संभावित मैचेज के साथ 5-5 मिनट की वर्चुअल मुलाकात कर सकेंगे

 दुनिया का नंबर 1 मैचमेकिंग प्‍लेटफॉर्म Shaadi.com अपने नये फीचर शादी लाइव को लॉन्‍च कर मैच-मेकिंग के पारंपरिक कॉन्‍सेप्‍ट में एक परिवर्तन लेकर आया है। शादी लाइव एक पीरियॉडिक इवेंट है, जो हर 10 दिन में होता है और योग्‍य सिंगल्‍स को सिर्फ एक घंटे में 5-5 मिनट के वीडियो कॉल्‍स पर अपने 10 संभावित मैचेज से मिलने का मौका देता है! यह आकर्षक नया फीचर लोगों को फिजिकल मुलाकात और लंबे इंतजार की परेशानी के बिना एक सही पार्टनर की तलाश करने वालों से बात करने देता है।

शादी लाइव मैच-मेकिंग इंडस्‍ट्री में एक क्रांति है, जो उपभोक्‍ताओं के सम्‍बंध में Shaadi.com की समझ को टेक्‍नोलॉजी से जोड़ता है। इस नये फीचर की मदद से विभिन्‍न क्षेत्रों में यूजर्स को अपने घर बैठे आराम से सुविधाजनक और सक्षम तरीके से प्रत्‍यक्ष तौर पर जुड़ने की अनुमति मिलती है। इसका लक्ष्‍य सही संभावित पार्टनर्स के साथ तेजी से कनेक्‍शन बनाना है। आसान शब्‍दों में कहें, तो शादी लाइव का हर इवेंट ए‍क व्‍यक्ति को 5-5 मिनट के लिये 10 मैचेज से वीडियो कॉल्‍स पर मिलने की अनुमति एक पूर्व-निश्चित समय पर देता है। यह बड़े पैमाने पर होगा, क्‍योंकि कई इवेंट्स साथ-साथ चल रहे हैं और बातचीत का चुस्‍त और सहज स्‍वभाव मेम्‍बर्स के लिये हर कुछ दिनों में नये लोगों से मिलना संभव बनाएगा। 

शादी लाइव के बारे में पीपुल इंटरैक्टिव प्रा. लि. के एवीपी मार्केटिंग आदिश झवेरी ने कहा, “शादी लाइव इंडस्‍ट्री में बदलाव लाने वाला एक शानदार मैचमेकिंग फीचर है, जोकि अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी और बिजनेस की हमारी गहरी समझ का संगम है। मैचेज के बीच कुछ ही मिनटों में कई सारी और सार्थक बातचीत को संभव बनाना हमारे मेम्‍बर्स को अपने जीवनसाथी की तलाश में सफलता दिलाने के लिये महत्‍वपूर्ण है। जैसा कि हम कहते हैं, शादी लाइव एक फीचर नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्‍यादा मैचमेकिंग का फ्यूचर है।”

प्रक्रिया निष्‍पक्ष रूप से बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है। आपको Shaadi.com ऐप डाउनलोड करना है, अपनी प्रोफाइल बनानी है और मेम्‍बरशिप लेनी है, जिसके बाद आपको आने वाले शादी लाइव इवेंट का पास मिलेगा। अपनी उपस्थिति की पुष्टि करने के बाद इवेंट की सूचना उसकी तारीख के आस-पास मिल जाएगी। इवेंट एक घंटे का है और हर व्‍यक्ति उस समय के दौरान 10 मैचेज तक से मिल सकता है। अपनी बेहतरीन सर्विस से 50 मिलियन से ज्‍यादा लोगों तक पहुंच बना चुका, Shaadi.com अपनी तरह के पहले इस फीचर के साथ एक बार फिर उस तरीके को परिभाषित कर रहा है, जिस तरह भारत के सिंगल्‍स मिलते हैं।मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »