NEW English Version

अब हिन्दी में भी उपलब्ध Booking.com

 

दुनिया की सबसे जानी-मानी डिजिटल ट्रैवल कंपनियों में से एक, Booking.com ने आज अपने प्लेटफ़ॉर्म पर हिन्दी भाषा को शामिल कर लिया है, ताकि लोगों के लिए देश-दुनिया का अनुभव लेना और भी ज़्यादा आसान बन सके। Booking.com का हिन्दी वर्शन उनके सभी प्लेटफ़ॉर्म – मोबाइल, वेब, iOS और Android ऐप पर उपलब्ध होगा, जिससे दुनिया भर के हिन्दी-भाषी लोग इसका आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। यात्री अब अपनी पसंदीदा भाषा में सभी जानकारी पढ़ सकते हैं, डील और छूट खोज सकते हैं, अपनी बुकिंग देख सकते हैं और अपने अकाउंट मैनेज करने के साथ-साथ और बहुत सी चीज़ें आसानी से कर सकते हैं।

हिन्दी को शामिल करने के साथ Booking.com अब दुनिया भर की 46 भाषाओं और बोलियों में उपलब्ध है, जिससे ऐसे यात्री जो अपनी भाषा में देश-दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक ऐसा अनुभव बन जाता है जो उन्हें अपनापन महसूस कराता है और यही इसकी खासियत है। हिन्दी में Booking.com का अनुभव लेने के लिए यूज़र को अपने अकाउंट में: Manage Account > Preferences > Languages में जाकर अपनी भाषा को बदलना होगा Booking.com के प्रॉपर्टी पार्टनर्स, एक्स्ट्रानेट और Pulse ऐप (iOS और Android दोनों लिए) के हिन्दी में लॉन्च होने पर अब अपनी प्रॉपर्टी की सभी ज़रूरी जानकारी को अपनी पसंदीदा भाषा में देख और मैनेज कर पाएंगे। साथ ही, और बड़े यात्री वर्ग से अपनी स्थानीय भाषा में जुड़ पाएंगे।

संतोष कुमार, (Booking.com में भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया के कंट्री मैनेजर), कहते हैं कि “ट्रैवल करने पर लागू किए गए प्रतिबंधों के कम होने पर भारत के लोग अब फिर से घूमने-फिरने और दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हैं। हम यह भी देख रहे हैं कि साल दर साल भारत में डॉमेस्टिक ट्रैवल करने वाले लोगों की तादात बढ़ती जा रही है। Booking.com में हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि हम लगातार ऐसे नए तरीकों की खोज करें जिससे हम ट्रैवल करने में लोगों को होने वाली दिक्कतों को कम कर पाएं। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर हिन्दी भाषा को शामिल करना इस बात का एक उम्दा उदाहरण है कि हम न सिर्फ़ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं पर साथ ही, हम हमारे पार्टनर्स की भी मदद करना चाहते हैं ताकि वे और भी बड़े यात्री वर्ग से जुड़ पाएं और उन्हें ज़्यादा बेहतर ट्रैवल अनुभव मुहैया करा पाएं। पूरे एशिया पैसिफिक में भारत हमारे लिए एक प्रमुख मार्केट है; और मुझे इस बात का गर्व है कि हम और भी ज़्यादा भारतीय उपभोक्ताओं के लिए घूमने-फिरने की जगहें खोजना और बुक करना आसान बना पाएं हैं।” मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »