NEW English Version

जी20 मॉडल बैठक” नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

संयुक्त राष्ट्र के भारत स्थित कार्यालय के साथ भारत के जी20 सचिवालय ने शुक्रवार, 17 फरवरी 2023 को सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में एक दिवसीय “मॉडल जी20 बैठक” का आयोजन किया। आधिकारिक मॉडल जी20 कार्यक्रम की यह पहली बैठक, जी20 बैठक के अनुकरण अभ्यास के रूप में थी, जहाँ स्कूली छात्रों ने जी20, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों की भूमिकाएँ निभाईं। बैठक में दिल्ली/एनसीआर से कुल 8 स्कूलों ने भाग लिया – ब्रिटिश स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर 8 आरके पुरम, लीसी फ्रेंकिस इंटरनेशनल डी दिल्ली, मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड, पाथवेज वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम, रसियन एम्बेसी स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल वसंत कुंज और स्प्रिंगडेल्स स्कूल धौला कुआँ।

बैठक के दौरान, छात्रों ने “लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के लिए युवा” विषय पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जलवायु कार्रवाई के लिए लाइफ पहल को एक जन आंदोलन बनाने में दुनिया के युवाओं की भूमिका पर चर्चा की और विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप26) के दौरान ‘लाइफ’ का विचार पेश किया था। यह विचार पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देता है जो ‘नासमझ और बेकार खपत’ के बजाय ‘सचेत और सोचे-समझे उपयोग’ पर केंद्रित है। लाइफ अभियान का उद्देश्य सामूहिक कार्रवाई की शक्ति का उपयोग करना और दुनिया भर में लोगों को अपने दैनिक जीवन में सरल जलवायु-अनुकूल कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। इसके अतिरिक्त, लाइफ अभियान जलवायु से जुड़े सामाजिक मानदंडों को प्रभावित करने के लिए युवाओं और सामाजिक नेटवर्क की ताकत का लाभ उठाने का भी प्रयास करता है। लाइफ की योजना ‘प्रो-प्लैनेट पीपल’ (पी3) के तहत व्यक्तियों के एक वैश्विक नेटवर्क बनाने और पोषित करने की है, जिनकी साझा प्रतिबद्धता पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाने और बढ़ावा देने की होगी। पी3 समुदाय के माध्यम से, लाइफ एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने का प्रयास करता है, जो पर्यावरण-अनुकूल व्यवहारों को सुदृढ़ और सक्षम बनाएगा ।

मॉडल जी20 कार्यक्रम की थीम – “लाइफ़ के लिए युवा” की पहचान उस महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए की गई थी, जिसे परिवर्तन के माध्यम होने के नाते, वैश्विक युवा लाइफ पहल के जरिये जलवायु कार्रवाई में निभा सकते हैं।

बैठक का उद्घाटन भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत और संयुक्त राष्ट्र इंडिया रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए, कांत ने मिशन लाइफ़ के माध्यम से युवाओं द्वारा जलवायु कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने “मॉडल जी20 बैठक” के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के एक साथ आने और उनके द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा इसमें युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने की पहल का स्वागत किया। बहुपक्षवाद के महत्व के बारे में, शार्प ने कहा कि सामान्य समाधानों – मतभेदों पर काबू पाना और एक साथ आना – के माध्यम से ही सामान्य समस्याओं को हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान मतभेदों के बावजूद अन्य देशों को एक साथ लाने की विशिष्ट स्थिति में है।

“मॉडल जी20 बैठक” ने स्कूली छात्रों को औपचारिक जी20 बैठक की संवाद प्रक्रिया से परिचित कराया। सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल और सर्वश्रेष्ठ आम-सहमति निर्माताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए। जी20 सचिवालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन, सचिवालय के जनभागीदारी आउटरीच के हिस्से के रूप में किया गया था।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »