NEW English Version

प्यार बनाए रखना है जरूरी

विनीता झा
कार्यकारी संपादक

अच्छी, हेल्दी और लंबे समय तक चलने वाली शादी हरेक कपल्स का सपना होता है। आपने सुना होगा अधिकांश लोग शादी के मध्यांत में तलाक ले लेते है। चूंकि इसके बहुत से कारण होते है, जिसमें से एक होता है समय की कमी और दुसरा कपल्स के बीच में घरवालों का हस्तक्षेप। इसी कमी के कारण संबंधों में संवाद कम होने लगते है और झंगड़े तलाक तक पंहुच जाता है, इसलिए अपने रिश्तें को बचाने के लिए और दोबारा बनाना चाहते है तो अपनाए यह टिप्सः-

उनकी पंसद को अपनी पंसद बनाए

हमेशा अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। खाली समय में दोनों एक ही चीज करने की कोशिश करें, अगर पंसद नहीं भी मिलती है, तो पंसद बनाने की कोशिश करें। इसके अलावा सेलफोन से प्यार भरे मैसेज भेजें। मेसेजेज का आदान-प्रदान आपके रिश्ते को मजबूत करने के साथ-साथ आपके दिन को ऊर्जावान बनाता है।

एहसास कराए उनकी अहमियत

आप दोनों वर्किंग हैं और वीकेंड को ही आपके पास एक-दूसरे के लिए समय होता है। कोई बात नहीं, आप अपने रिलेशन को क्वॉलिटी टाइम देकर स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं। लेकिन उस समय में केवल आप दोनों की हो और कोई नहीं। खासतौर से पति जोकि वीकेंड में भी परिवार के साथ चिपके रहते है, उन्हें जरूरत है कि पत्नी को एहसास कराए कि उनकी जिंदगी में उनकी कितनी अहमियत है।

संपर्कं बनाए रखना है जरूरी

अधिकांश पति-पत्नी के बीच कोई भी तीसरा व्यक्ति आकर गलतफहमी पैदा करके चला जाता है, जिससे दोनों झगड़ने लगते है चूंकि व्यस्त रहने के कारण उन्हें ऍक दूसरे को जानने की फुर्सत भी नहीं होती है। जिसके कारण दांपत्य जीवन में कड़वाहट आने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए हमेशा हर बात एक-दूसरे से शेयर करें और संपर्क में रहें कि कोई भी आपके बीच में आने की कोशिश भी ना करें।

एक दिन जीवनसाथी के नाम

जब रोमांस खत्‍म हो जाता है तो आप दोनों कहीं भी जाएं, जस्‍ट डिनर का फील आता है। लेकिन अब ऐसा न करें। एक रोमेंटिक कैंडल लाइट डिनर का अरेंजमेंट करें और अपने पार्टनर को वहां ले जाकर फिल्‍मी तरीके से सरप्राइज कर दें। इससे उन्‍हें अच्‍छा लगेगा और आप दोनों के बीच वो लम्‍हे बेहद खास हो जाएंगें।

आभार व्यक्त करना भी है जरूरी

अपने लाइफ पार्टनर से हमेशा लड़ने के वजह, कभी कभार उसका आभार भी व्यक्त करना जरूरी हो जाता है। यदि आप सोरी, धन्यवाद, आई लव यू, मिस यू आदि जैसे शब्दों का प्रयोग समय समय पर करते रहेगें तो आपका पार्टनर भी आपके फिलिंग का ध्यान रखेगा।

तारीफ करते रहना भी है जरूरी

किसी की तारीफ हमेशा खुशामद के लिए ही नहीं की जाती। कॉम्प्लीमेंट एक ऐसी चीज है, जो बिना एक पैसा खर्च कराए, किसी को आपका गुलाम बना सकती है। पार्टनर को यह उम्मीद होती है कि उनका सोलमेट उसके अच्छे काम, अच्छी ड्रेसिंग या अच्छे लुक्स की तारीफ करे। इसका भी खास ध्यान रखें।

घर की राजनीति से बचें

घर के सदस्यों की राजनीति से बचें। कई बार घर के सदस्यों के कारण भी आपके बीच काफी मनमुटाव हो जाता है। चूंकि हो सकता है आपकी खुशहाली किसी के मन को चुभ रही हो। इसलिए वे आपके सामने नमक-मिर्च लगाकर बातों को पेश करें। इसलिए पारिवारिक जीवन की इन समस्याओं को अपने बीच में ना आने देंें। उससे हार मानने के बजाय उसका मुकाबला करें। साथ ही शांति का माहौल बनाने का प्रयास करें, इससे आपको समस्या का हल खोजने में मदद मिलेगी।

प्यार अभिव्यक्त करना है जरूरी

रोमैंस को जीवित रखें और उसे अभिव्यक्त करने के कुछ दिलचपस तरीके खोजें। सरप्राइज विजिट करें, गिफ्ट भेजें, प्यार की झप्पी दें, उनकी पसंद की कोई चीज उन्हें भेजें। इससे जाहिर होता है कि आप केयर करते हैं। फिर देखिए, दूसरी ओर से भी आपकी फीलिंग्स का जवाब आएगा। आपके दांपत्य जीवन में हमेशा प्यार बना रहे, तो जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को ना केवल समय दें। बल्कि सरप्राइज भी देते रहें।

घर में काम व टेंशन न लाएं

कहते हैं कि काम रोमांस का सबसे बड़ा दुश्मन है। जिसके कारण भी कई कपल्स अलग होते है। ऐसे में अगर आप एक बेहतर रोमांटिक लाइफ चाहते हैं, तो ऑफिस और घर में बैलेंस बनाएं। ऑफिस का काम घर पर न लाएं और न ही वहां की टेंशन घर लेकर जाएं। पत्नी को पूरा समय दीजिए, ना कि ध्यान ऑफिस की तरफ रखिए। एक बार ऐसा करके देखिए आपकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी चलेगी।

छोटी–छोटी चीजों से दें खुशी

अपनी पत्नी के लंच बैग में एक लव नाॅट चुपके से रख दें, उसका लंच पैक कर दें, किचन में हाथ बंटा दें, सुबह की बेड टी आदि। और पत्नी अपने पति के लिए उसका मनपंसदीदा मीठा बनकर, स्पेशल डिनर का इंतजाम करके आदि जैसे छोटे-छोटे काम करके अपने पार्टनर को खुशी देने की कोशिश कर सकते है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »