NEW English Version

लोकतंत्र और शासन में युवा’ पर विचार-मंथन सत्र का आयोजन

लोकतंत्र और शासन के क्षेत्रों में युवाओं की शक्ति को रेखांकित करने के प्रयास के तहत अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यालय, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (ओआईपी-एसआरसीसी) युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 22 फरवरी 2023 को एक विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह विचार-मंथन कार्यशाला जी-20 के समग्र ढांचे के तहत यूथ-20 कार्य समूह की गतिविधियों का अंग है।

इस दौरान सुश्री मीता राजीवलोचन, सचिव (युवा कार्यक्रम), युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा संबोधित किए जाने की संभावना है। विचार-मंथन कार्यशाला के तीन मुख्य विषय “डिजिटल इंडिया,” “विद्या‍र्थी-केंद्रित शासन,” और “नीति क्षेत्र” होंगे। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के महत्‍वाकांक्षी और अनुभवी दोनों ही तरह के उद्यमियों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपेक्षा है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे पूर्व छात्र विदेशों से इसके साथ आभासी रूप से जुड़ेंगे।

सत्र के संपन्‍न होने के बाद उसमें हुई चर्चाओं और नीतिगत सिफारिशों का सारांश एक प्रतिवेदक रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा।

युवा कार्यक्रम विभाग के बारे में:

युवा किसी भी राष्ट्र के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और उसका सबसे बहुमूल्य मानव संसाधन होते हैं। उनकी तर्कसाध्‍य और रचनात्मक ऊर्जा के इष्‍टतम उपयोग के लिए, विभाग व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के दोहरे उद्देश्यों का अनुसरण करता है।

ओआईपी, एसआरसीसी के बारे में

अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यालय, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (ओआईपी-एसआरसीसी) का उद्देश्य क्रॉस-सांस्कृतिक और अकादमिक विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय तालमेल बनाना और विस्तार करना है। यह विश्वविद्यालयों, संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ शिक्षा, अनुसंधान तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सहकार्य एवं सहयोग को सुगम बनाता है।

वर्ष 2015 में अपनी स्थापना के बाद से ओआईपी-एसआरसीसी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमरीका), मेलबर्न यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया), यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी (नीदरलैंड्स) जैसे प्रमुख वैश्विक शैक्षणिक संस्थानों के साथ 175+ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा युवा कार्यक्रम मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और नीति आयोग जैसे विभिन्न मंत्रालयों के साथ सहयोग से कई प्रमुख कार्यक्रमों को सुगम बनाया है। ओआईपी ने कई दूतावासों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों यथा  दिल्ली में विश्व बैंक, दिल्ली में यूएनडीपी, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन-एशिया प्रशांत (आईसीए-एपी), बैंकाक में यूएनईएससीएपी, पेरिस में यूनेस्को और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय- के साथ संवाद और बातचीत को सुगम बनाया है। साभार:पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »