NEW English Version

आईफा अवार्ड्स को नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन होस्ट करते हुए नजर आएंगे

मुंबई: आईफा 2022 की अपार सफलता के बाद, 26 और 27 मई 2023 को यास द्वीप, अबू धाबी में वर्ल्ड-क्लास एतिहाद एरिना पर, मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े अत्याधुनिक इनडोर एंटरटेनमेंट, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी एंड अवॉर्ड्स (आईफा) वीकेंड एंड अवॉर्ड्स की वापसी होगी। आईफा को आज न केवल एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में बल्कि अपने आप में एक संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है; एक ऐसा ब्रांड जो भारतीय सिनेमा का पर्याय है। इस बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय उत्सव आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स के 23वें एडिशन को चिह्नित करेगा और यह सिनेमा, बिज़नेस, कम्युनिटी और नेशंस के बीच पुल बनाने के लिए समर्पित है, जो “एक लोग, एक दुनिया” के साथ हर किसी के सपने को साकार करता है। 

बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक मान्यता के साथ, पॉपुलर डिमांड द्वारा भरपूर समर्थन प्राप्त, भारतीय सिनेमा के इस सबसे बड़े उत्सव, आईफा अवार्ड्स को नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन होस्ट करते हुए नजर आएंगे।  इस अवसर पर बोलते हुए, विक्की कौशल ने कहा, “मैं बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, आईफा के साथ मेरा सफर, मेरी पहली फिल्म मसान से सात साल पहले का है, जब मैंने सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अवार्ड जीता, इसके बाद संजू के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और पिछले साल सरदार 

उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। मैं अभिषेक बच्चन के साथ आईफा अवार्ड्स होस्ट के रूप में सेंटर स्टेज पर वापस आने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकता।  इस बारे में अभिषेक बच्चन ने कहा, “मैं अबू धाबी के यास द्वीप में आईफा अवॉर्ड्स के 23वें एडिशन को होस्ट करने को लेकर बहुत खुश हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है और मुझे भारतीय सिनेमा द्वारा पेश की जाने वाली असाधारण रेंज का सबसे अच्छा जश्न मनाने में बहुत खुशी हो रही है। आईफा के विशाल वैश्विक प्रशंसक के साथ, यह वास्तव में एक वार्षिक तीर्थयात्रा है और वहां प्रशंसकों का मनोरंजन करने और उनसे मिलने व ग्लोबली उनके साथ जुड़ना एक पूर्ण सम्मान है। मैं आईफा  अवार्ड्स की मेजबानी के लिए उत्सुक हूं। आप सब वहाँ मिलेंगे!”

दशकों से भारत और अबू धाबी के बीच मजबूत सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध रहे हैं। आईफा 2023 संस्कृति और पर्यटन विभाग, अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी) और अबू धाबी के इमर्सिव डेस्टिनेशंस और एक्सपेरिएंसेस के प्रमुख निर्माता, मिरल के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। नेक्सा ने लगातार सातवें एडिशन के लिए टाइटल स्पोंसर के रूप में अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है। एक सालाना इवेंट जो भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराता है, वह दुनियाभर के गणमान्य व्यक्तियों, इंटरनेशनल मीडिया, फैंस और फिल्म के प्रति उत्साही लोगों को एक साथ लाने का काम करता है। यह उन्हें पर्यटन, व्यापार और फिल्म निर्माण व्यवसाय को बढ़ावा देने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है, जिससे अबू धाबी और यास द्वीप, शूटिंग और इवेंट्स के लिए पसंदीदा स्थान बन जाते हैं।

आईफा का जादू सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कृति सेनन जैसे अन्य बॉलीवुड ए-लिस्टर्स के लाइव प्रदर्शन के साथ परवान चढ़ेगा। अधिक अपडेट के लिए देखें: https://iifa.com/iifa-2023 मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »