NEW English Version

यह आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है- शैली ओबेरॉय

दिल्ली नगर निगम की मेयर बनने के बाद शैली ओबरॉय ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जीत गई है। यह आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 10 गारंटी दी हैं। हमारा पहला लक्ष्य उन 10 गारंटियों पर काम करने का है। दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई की शुरूआत कल से होगी। हम अधिकारिक तौर पर पूरी दिल्ली में कल से काम शुरू कर देंगे। अगले तीन दिनों में हम कूड़े के पहाड़ों का निरीक्षण करेंगे।
एकीकृत दिल्ली नगर निगम की पहली मेयर चुनी जाने पर शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूरी दिल्ली की जनता के साथ हमारे सभी पार्षदों, विधायकों और सांसदों का धन्यवाद करती हूं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करती हूं, जिनके निर्णय की वजह से आज शांति पूर्वक चुनाव हो पाया है। इसी वजह से दिल्ली को मेयर मिल पाया है। सभी ने मुझे मेयर चुन कर दिल्ली की सेवा का मौका दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता को बहुत बहुत बधाई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जीत गई है। यह आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है। सच्चाई जीत गई है। दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई की शुरूआत कल से ही होगी। हमारे पार्षदों ने निर्वाचित होने के बाद से ही अपने-अपने वार्डों में काम करना शुरू कर दिया था। अब अधिकारिक तौर पर पूरी दिल्ली में कल से काम शुरू कर देंगे। इसके साथ ही अगले तीन दिनों में हम कूड़े के पहाड़ों का निरीक्षण करेंगे।
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 10 गारंटी दी है। हमारा पहला लक्ष्य उन 10 गारंटियों पर काम करने का है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। हम केजरीवाल जी की सभी 10 गारंटी पूरी करेंगे। हमारे सभी पार्षद अधिकारिक तौर पर आज से काम शुरू कर देंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »