NEW English Version

अजय देवगन स्टारर ‘रनवे 34’ का प्रीमियर, इस शुक्रवार रात 8 बजे!

“हर हादसे के दो पहलू होते हैं, क्या हुआ और कैसे हुआ”, और ऐसी ही एक कहानी लेकर आ रहा है एंड पिक्चर्स! शुक्रवार 24 फरवरी को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स सुपरस्टार अजय देवगन, दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और मनमोहक अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के अभिनय से सजी पॉपुलर फिल्म ‘रनवे 34’ का चैनल प्रीमियर करने जा रहा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह रोमांचक थ्रिलर जबर्दस्त ट्विस्ट्स और टर्न्स के साथ आपके दिलों की धड़कनें बढ़ाने आ रही है।

क्या आप ज़िंदगी और मौत के बीच एक ऐसी उलझन में फंसे हैं, जहां आपका एक फैसला 150 जिंदगियों की किस्मत बदल सकता है? कैप्टन विक्रांत ऐसा ही एक अनजाना मोड़ लेते हैं और अपने यात्रियों की जान जोखिम में डालने का खतरा उठाते हैं। ज़ाहिर है यह फिल्म आगे होने वाले अंजाम को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ा देगी। इसमें आत्मविश्वास से भरे एक कूल कैप्टन विक्रांत के किरदार में अजय देवगन ने एक और शानदार परफॉर्मेंस दी है।

विक्रांत को नारायण वेदांत (अमिताभ बच्चन) के रूप में अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। नारायण पेशे से एक वकील हैं और बड़े ज़िद्दी स्वभाव के हैं। वो यह सच जानना चाहते हैं कि क्या हुआ था और कैसे हुआ था। इस बेहद रोमांचक कहानी के साथ ‘रनवे 34’ आपके मन में कई सवालों के जवाब तलाशने की उत्सुकता पैदा कर देगी। क्या होगा इस कैप्टन का अंजाम? जानने के लिए देखिए रनवे 34, शुक्रवार 24 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »