NEW English Version

4 मार्च को कर्नाटक, 5 मार्च को छत्तीसगढ़, 13 मार्च को राजस्थान और 14 मार्च को मध्यप्रदेश के दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब देश के कई राज्यों पर है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मार्च में कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के दौरे पर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल के चुनावी दौरे की शुरूआत 4 मार्च को कर्नाटक से होगी और फिर 5 मार्च को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इसके बाद 13 मार्च को राजस्थान और 14 मार्च को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि आम आदमी पार्टी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद 2022 में हुए पंजाब विधानसभा में एतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज किया है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं को पराजित किया। वहीं, आम आदमी पार्टी का गोवा विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों पर कब्जा किया है। इसके बाद, बीते साल ‘‘आप’’ ने भाजपा के गढ़ गुजरात में जाकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। ‘‘आप’’ ने गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली और करीब 14 फीसदी वोट मिले। जिसके बाद आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने देश भर में अपना विस्तार करने का फैसला किया है, ताकि दिल्ली और पंजाब की तरह पूरे देश के लोगों को केजरीवाल के शासन मॉडल का लाभ मिल सके। आम आदमी पार्टी का लगभग सभी राज्यों में अपना संगठन बन चुका है और इस संगठन को मजबूती देने का काम तेजी से चल रहा है।

वहीं, अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी मार्च महीने से कई राज्यों में ताबड़तोड़ दौरा करने का निर्णय लिया है। ‘‘आप’’ का कहना है कि अरविंद केजरीवाल आगामी मार्च महीने में कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। इसी के साथ इन राज्यों में आम आदमी पार्टी चुनावी अभियान का आगाज भी करेगी और इसकी शुरूआत कर्नाटक से की जाएगी। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 मार्च को कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जबकि 5 मार्च को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इसके बाद आगामी 13 मार्च को राजस्थान और 14 मार्च को मध्यप्रदेश का दौरा कर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक का कहना है कि हमारा लक्ष्य अरविंद केजरीवाल की अच्छी और सच्चाई की राजनीति को देश भर में हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज देश में सकारात्मक और नकारात्मक दो तरह की राजनीति है। नकारात्मक राजनीति में चुनाव के गुणा भाग, गुंडागर्दी, लड़ाई-झगड़े की गूंज है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की सकारात्मक राजनीति में जनता के मुद्दों, पढ़े-लिखे लोगों और स्कूल-अस्पताल की राजनीति हैं। इस राजनीति को देश की जनता पसंद कर रही है। हम इस सकारात्मक राजनीति को देश भर में घर-घर तक लेकर जाना है। आम आदमी पार्टी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। हम अपने संगठन को जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »