NEW English Version

नायका ने लांच किए सीरियल किसर लिप बाम के पांच नए टिंटेड वैरिएंट

इस सीजन कलर और केयर के परफेक्ट कॉम्बिनेशन में, नायका के नए सीरियल किसर टिंटेड लिप बाम के साथ अपने होठों पर रंग और हाइड्रेशन का तड़का लगाना न भूलें। नेचुरल बटर और ऑयल्स से भरपूर, यह मेकअप प्लस स्किनकेयर, हाइब्रिड, होठों पर आसानी से ग्लाइड करता है और आपके होठों को हाइड्रेटेड व ज्यूसी बनाकर रखता है। पिगमेंट से भरपूर, शीयर कोट आपके पाउटर्स को सुखाए बिना घंटों तक लगा रहेगा। तो यह उस सुंदर पाउट के लिए अपने होठों को तैयार करने का सही समय है!

नायका का सीरियल किसर टिंटेड लिप बाम, 5 मजेदार और फ्रूटी फ्लेवर में उपलब्ध है जो स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, अनार, चेरी और चॉकलेट फ्लेवर में आता है। जबकि शेड्स रेंज नूड्स, रेड और पिंक का मिक्सचर है, जो हर रोज लगाने के लिए एक दम परफेक्ट है। ये सभी विटामिन ई, शिया बटर और इमोलिएंट ऑयल के गुणों से भरपूर हैं, जो पूरे दिन नमी बरकरार रखना सुनिश्चित करता है। इन ब्यूटीज़ के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी यूवी प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं और बेहद लाइटवेट व नॉन-ग्रेसी होते हैं।  

नायका ब्रांड के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट विशाल गुप्ता ने इस लांच पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “हमारे पिछले लिप बाम को अपार सफलता मिली है, और टिंटेड लिप बाम के साथ, हम महिलाओं को बिना मेकअप ट्रेंड लुक में मदद करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा अपने प्रोडक्ट्स के लिए बेंचमार्क बढ़ाना और कंज्यूमर्स को कुछ ऐसा देना है जिसका वह इंतज़ार कर रहे थे। इस प्रोडक्ट में हम जिस कलर और केयर की पेशकश कर रहे हैं, यह बिल्कुल वही है, जो मार्केट को चाहिए और हमें यकीन है कि इसे मार्केट में अच्छी तरह से स्वीकार  किया जाएगा।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »