NEW English Version

प्रधानमंत्री ने ‘यूपी रोजगार मेला’ कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मेले को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। मेले में यूपी पुलिस में उप निरीक्षकों तथा नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर के समकक्ष पदों एवं अग्निशमन विभाग के द्वितीय अधिकारियों की हुई सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उन्हें बीजेपी शासित राज्यों में लगभग हर सप्ताह एक रोजगार मेले को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है और देश को लगातार प्रतिभाशाली युवा मिल रहे हैं, जो अपने साथ सरकारी व्यवस्था में नई सोच और दक्षता लाते हैं।

प्रधानमंत्री ने आज के यूपी रोजगार मेले के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे 9 हजार परिवारों में खुशहाली आयेगी और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा की भावना में वृद्धि होगी, क्योंकि नई भर्तियों से राज्य का पुलिस बल मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 से यूपी पुलिस में 1.5 लाख से अधिक नई नियुक्तियों के साथ, वर्तमान सरकार के तहत रोजगार और सुरक्षा दोनों में सुधार हुआ है। आज उत्तर प्रदेश अपनी कानून-व्यवस्था और विकास-उन्मुखता के लिए पहचाना जाता है, जो माफिया राज और लचर कानून व्यवस्था की पहले की स्थिति से बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा हुए हैं।

डबल-इंजन सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने नए हवाई अड्डों, समर्पित फ्रेट कॉरिडोर, नए रक्षा गलियारे, नई मोबाइल निर्माण इकाइयों, आधुनिक जलमार्गों का उल्लेख किया और कहा कि नयी अवसंरचनायें रोजगार के अभूतपूर्व अवसर ला रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे हैं और राजमार्ग लगातार विकसित हो रहे हैं। ये न केवल रोजगार सृजित कर रहे हैं बल्कि राज्यों में और अधिक परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार में वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने हाल ही में हुए वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन को मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सुरक्षा और रोजगार की संयुक्त शक्ति ने यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।” उन्होंने मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के गिरवी-मुक्त ऋण, एक जिला एक उत्पाद योजना, फलते-फूलते एमएसएमई और जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम का उदाहरण दिया। नव नियुक्त कर्मियों से प्रधानमंत्री ने नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में बात की और उनसे नया सीखने की भावना को जीवित रखने का आग्रह किया। उन्होंने उनको अपने व्यक्तित्व विकास, प्रगति और ज्ञान-प्राप्ति के लिए प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त कर्मियों से कहा, “जब आप इस सेवा में आते हैं, तो आपको पुलिस से ‘डंडा’ मिलता है, लेकिन भगवान ने आपको दिल भी दिया है। इसलिए आपको संवेदनशील होना होगा और व्यवस्था को भी संवेदनशील बनाना होगा।’ उन्होंने प्रशिक्षण पर भी जोर दिया, जो साइबर अपराध, फोरेंसिक विज्ञान जैसे संवेदनशील और आधुनिक क्षेत्रों में सुधार करेगा और स्मार्ट पुलिस व्यवस्था को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि नव नियुक्त कर्मियों पर सुरक्षा और समाज को दिशा देने, दोनों की जिम्मेदारी होगी। प्रधानमंत्री ने निष्कर्ष के तौर पर कहा, “आप लोगों के लिए सेवा और शक्ति दोनों के प्रतिबिंब हो सकते हैं।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »