NEW English Version

उत्तर प्रदेश में राजमार्गों के निर्माण से निवेश तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हम कटिबद्ध है Nitin Gadkari

राघवेंद्र  सिंह
(ब्यूरो प्रबंधक, उत्तर प्रदेश)

बलिया ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्गों से उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करते हुए आज राज्य के चितबड़ा गाँव, बलिया में 6500 करोड़ के निवेश से 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राज्य के मंत्री जितिन प्रसाद, दानिश आजाद अन्सारी, बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह तथा भूतपूर्व राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी, अन्य सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में मा० केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ग्रीनफील्ड_एक्सप्रेस का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

आज बलिया के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ से पटना केवल साढ़े चार घंटे में पहुँचा जा सकेगा। बलिया से बक्सर आधे घंटे में, बलिया से छपरा एक घंटे में और बलिया से पटना डेढ़ घंटे में पहुँचा जा सकेगा। ग्रीनफील्ड हायवे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के छपरा, पटना, बक्सर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।  बलिया के किसानों की सब्जी लखनऊ, वाराणसी, पटना की मंडियों तक आसानी पहुँच सकेगी। इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों को तीन मल्टि मोडल टर्मिनल वाराणसी, गाजीपुर और हल्दिया का सीधा लाभ मिलेगा। 

चंदौली से मोहनिया तक 130 करोड़ की लागत से बन रहे ग्रीनफील्ड मार्ग से उत्तर प्रदेश के चंदौली और बिहार के कैमूर जिलों को दिल्ली – कोलकाता जीटी रोड़ से कनेक्टिविटी मिलेगी। सैदपुर से मरदह मार्ग के बनने से मऊ की सैदपुर होकर वाराणसी के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी। प्रदेश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी होने से प्रदेश की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही आजमगढ़ जिले के पिछड़े क्षेत्रों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी। 

इस अवसर पर 1500 करोड़ की लागत से 28 किमी ग्रीनफील्ड स्पर मार्ग से बलिया – आरा के बीच नई कनेक्टिविटी मार्ग की घोषणा की। 2381 करोड़ की लागत से गोरखपुर के लिए रिंग रोड़ की घोषणा की। सीआरएफ में साढ़े आठ हजार करोड़ की लागत से 13 ROB की घोषणा की गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राजमार्गों के निर्माण से निवेश तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हम कटिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »