NEW English Version

मुक्ता आर्ट्स ने अपने पहले प्रोडक्शन ‘जानकी’ के साथ टेलीविजन में किया प्रवेश

आईकॉनिक फिल्म मेकर सुभाष घई टेलीविजन पर जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स ने हाल ही में प्रसार भारती के सीईओ के साथ ‘जानकी’ नामक महिला सशक्तिकरण पर आधारित डेली सोप बनाने के लिए एक एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया है।  यह शो मई 2023 में ऑन एयर होने वाला है और शो के 208 एपिसोड की शूटिंग इस फरवरी से शुरू होगी।

सुभाष घई ने कहा, “टेलीविजन सबसे शक्तिशाली माध्यम है जो हमारे देश में मनोरंजन को रिफार्म करने व पुनः परिभाषित करने की ताकत रखता है। ‘जानकी’ के साथ हमारा लक्ष्य महिला सशक्तिकरण के आंदोलन को मजबूत करना है। जैसा कि ‘दूरदर्शन’ भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल है, हमारे पहले डेली सोप के लिए इस तरह के आइकॉनिक ब्रांड के साथ जुड़ना सम्मान की बात है।” मुक्ता आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत ‘जानकी’ को जैनेश इजारदार, वंदना तिवारी, रेखा बब्बल ने लिखा है। रुतुजा काठे शो की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और शो का निर्देशन जिग्नेश वैष्णव और धर्मेश करेंगे वहीं राहुल पुरी और एसोसिएट प्रोड्यूसर विशाल गांधी इस शो को प्रोड्यूस करेंगे। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »